पॉपुलर हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार मासूम को लेकर बातें हो रही हैं। हाल ही में मासूम ने दावा किया है कि पर्सनल रंजिश की वजह से हरियाणा सरकार में उच्च पदस्थ अधिकारी ने उनके गानों को बैन कर दिया है। ये पहला मामला नहीं है जब मासूम का नाम किसी विवाद में आया है। जी हां, इसके पहले भी कई विवादों में मासूम का नाम आ चुका है। आइए जानते हैं इन विवादों के बारे में…
किन-किन विवादों में आया मासूम का नाम?
कथित तौर पर महिला को ब्लैकमेल करना
रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला साल 2021 का है। जी हां 2021 में सुनने को मिला था कि मासूम शर्मा और उनके अलावा अन्य तीन लोगों पर एक महिला को कथित तौर पर ब्लैकमेल करने की वजह से उन पर केस दर्ज किया गया था। जी हां, उस महिला ने जुलाना पुलिस थाने में मासूम शर्मा के भाईयों पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगाया था।
विश्वास चौहान के घर पर फायरिंग
दरअसल, ये मामला भी आज का नहीं है बल्कि साल 2022 का है। जी हां, साल 2022 में सुनने में आया था कि मासूम शर्मा ने हरियाणा के कॉमेडियन विश्वास चौहान के घर पर फायरिंग करवाई। उस वक्त विश्वास ने मासूम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही उन्होंने सिंगर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके घर और उनपर गोली चलाई थी, लेकिन वो गोली लगने से बच गए।
क्यों की फायरिंग?
इस मामले में विश्वास ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मासूम शर्मा ने पहले उनके साथ झगड़ा किया और फिर बात बढ़ी तो उन्होंने गोली चला दी। वहीं, अब फिर से मासूम शर्मा चर्चा में आ गए हैं और इस बार उनके गानों को लेकर विवाद हुआ है। इस पर मासूम ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है और इसको लेकर फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात कही।
मासूम के गानों पर विवाद क्यों?
अब आप ये भी सोच रहे होंगे कि आखिर मासूम शर्मा के गानों पर विवाद क्यों हो रहा है और उन्हें बैन क्यों किया गया, तो आपको बता दें कि गन कल्चर को बढ़ावा देने की वजह से मासूम के गानों को बैन किया गया है। राज्य सरकार ने मासूम के तीन गानों ‘ट्यूशन बदमाशी का’, ’60 मुकादम’ और ‘खटोआ’ को बैन करते हुए इन्हें यूट्यूब से हटा दिया है।
मासूम ने दिया रिएक्शन
इन गानों को हटाने के पीछे तर्क दिया गया है कि ये गाने कथित तौर पर गन कल्चर को बढ़ावा दे रहे हैं। इस तरह के गाने चिंता का विषय हैं। वहीं, इस सब पर रिएक्ट करते हुए मासूम का कहना है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। अपने फेसबुक लाइव में मासूम ने पब्लिसिटी सेल के एक अधिकारी पर उनके साथ भेदभाव करने का बड़ा आरोप लगाया है।
नरेंद्र भगाना और अंकित बालियान
इस दौरान उन्होंने का कि अधिकारी ने पुरानी लड़ाई की वजह से ऐसा किया है। साथ ही उनके साथी नरेंद्र भगाना और अंकित बालियान का भी एक गाना यूट्यूब से हटाया गया है। इसके पीछे की वजह साफ करते हुए मासूम का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया है कि जिससे ये दिखाया जा सके कि अकेले उनके गाने डिलीट नहीं किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘वो खास थे और हमारे दिलों में…’, शशि कपूर और इरफान खान की वो मुलाकात
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
5 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
7 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines