पाक क्रिकेटर ने उड़ाई Neena Gupta की खिल्ली तो भड़कीं Masaba, कहा- जिस बात पर दुनिया...
Masaba Gupta Slams Ramiz Raja: हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक जमकर सुर्खियों में रहे।
Edited By Nancy Tomar

Masaba Gupta Slams Ramiz Raja
Edited By Nancy Tomar

Masaba Gupta Slams Ramiz Raja
Masaba Gupta Slams Ramiz Raja: हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक जमकर सुर्खियों में रहे। दरअसल, उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक खूब चर्चा में रहे।
जब विवाद बढ़ा तो अब्दुल रज्जाक ने अपनी हरकत के लिए माफी भी मांगी। वहीं, अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा भी सुर्खियों में आ गए हैं।
दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता पर आपत्तिजनक कमेंट किया है, जिसको लेकर वो चर्चा में आ गए हैं। हालांकि अब उनके इस कमेंट पर बॉलीवुड की मशहूर डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने करारा जवाब दिया है।
Masaba Gupta Slams Ramiz Raja
बता दें कि हाल ही में पाकिस्तानी टीवी शो पर आई एक गेस्ट ने नीना गुप्ता और उनके पार्टनर विवियन रिचर्ड्स पर कमेंट करते हुए कहा कि ‘जो खुद को समझती है मल्लिका-ए-आलिया, उनको मिलता है मिस्टर कालिया।’ इस गेस्ट की शायरी पर रमीज राजा ने खूब ठहाके लगाए और उन्हें ये बेहद पसंद आई।
Dear Ramiz Raja ( sir ) grace is a quality few have. My father,mother and I have it in spades. (www.curlygirldesign.com) You have none. Sickening to see you laugh on national TV in Pakistan at something the world stopped laughing at about 30 years back.Step into the future. All 3 of us are here with our…
— Masaba (@MasabaG) November 15, 2023
वहीं, अब इस पर मसाबा गुप्ता ने रमीज राजा की क्लास लगाते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि डियर रमीज राजा, ग्रेस एक ऐसी क्वालिटी है जो बहुत कम लोगों में होती है। हमारे में ये बहुत ज्यादा है, लेकिन आपमें बिल्कुल भी नहीं है। इतना ही नहीं इसके आगे उन्होंने लिखा कि जिस बात पर दुनिया ने 30 साल पहले ही हंसना छोड़ दिया है, उस पर आपको हंसता हुआ देख मैं थक गई हूं, मैं मेरे पापा मेरी मां, हम सब गर्व से रहते हैं।
इतना ही नहीं बल्कि इस पर अब यूजर्स भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मसाबा ने बिल्कुल सही कहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा कोई कैसे कह सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा कि आपने बिल्कुल सही कहा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: