Masaba Gupta: मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अटकलें चल रही हैं। अब उन्हें हाल में जब देखा गया, तब से उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। मसाबा गुप्ता से हर कोई यही सवाल कर रहा है कि क्या वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं? अब अचानक ऐसा क्यों हुआ? डिजाइनर मसाबा गुप्ता की प्रेग्नेंसी रूमर्स क्यों और कैसे फैल गईं? इसके पीछे का कारण उनका वायरल हो रहा एक वीडियो है।
सोनम कपूर के बर्थडे बैश से फैलीं मसाबा गुप्ता की प्रेग्नेंसी रूमर्स
दरअसल, बीती शाम सोनम कपूर के बर्थडे की ग्रैंड सेलिब्रेशन रखी गई थी। सोनम कपूर के 40वें बर्थडे के सेलिब्रेशन में कपूर फैमिली के साथ-साथ सोनम के सभी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स मौजूद थे। इस दौरान करीना कपूर से लेकर जान्हवी कपूर तक हर कोई इस पार्टी में दिखाई दिया। वहीं, फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी अपने पति सत्यदीप मिश्रा के साथ पार्टी से घर लौटते हुए स्पॉट हुई थीं। इस दौरान कपल ने पैपराजी को पोज भी दिए थे।
ड्रेस में हाईलाइट हुआ मसाबा का पेट
मसाबा गुप्ता पार्टी में ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आई थीं। इस ड्रेस के ऊपर मसाबा ने जैकेट कैरी की हुई थी। वहीं, इस ड्रेस में मसाबा गुप्ता का बंप देखकर हर कोई सोच में पड़ गया। इस ड्रेस में मसाबा गुप्ता का पेट काफी बाहर नजर आ रहा है। अब इसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि मसाबा फिर से मां बनने वाली हैं। मसाबा के बंप को देखकर खबरों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, हैरानी की बात तो ये है कि मसाबा अभी कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara हिट होने के बाद दूसरा गाना कब होगा रिलीज? मेकर्स ने किया रिवील
8 महीने पहले ही दिया था बेटी को जन्म
मसाबा गुप्ता ने 11 अक्टूबर को ही बेटी को जन्म दिया है। अब बेटी के जन्म के 8 महीने बाद ही मसाबा गुप्ता को दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाहें फैल गई हैं। टाइट ड्रेस पहनने के कारण ये सब हो रहा है। हो सकता है कि अभी तक पहली प्रेग्नेंसी के कारण ही उनका वजन कम नहीं हुआ हो। ऐसे में लोग गलतफहमी का शिकार हो गए हैं। हर कोई उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल कर रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर मसाबा गुप्ता का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
8 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
12 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
13 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
14 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines