हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बॉयफ्रेंड संग मिल दोस्त के किए 300 टुकड़े, मर्डर कर शॉपिंग पर गई ये फेमस एक्ट्रेस? पहचाना...

Maria Susairaj: समय के साथ कब इंसान बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। साल था 2008 जब दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर दिया गया। दरअसल, नीरज ग्रोवर जो बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम किया करते थे उन्होंने एक्ट्रेस मारिया से प्यार था।

विज्ञापन
Maria Susairaj

Maria Susairaj: समय के साथ कब इंसान बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। साल था 2008 जब दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर दिया गया। दरअसल, नीरज ग्रोवर जो बालाजी प्रोडक्शन हाउस में कास्टिंग का काम किया करते थे उन्होंने एक्ट्रेस मारिया से प्यार था। सब कुछ ठीक ही चल रहा था कि नीरज अचानक से गायब हो गए। जब कई दिनों और हफ्तों बाद भी नीरज का पता नहीं लगा, तो मामले को पुलिस ने अपने हाथ में लिया और जब जांच शुरू हुई और उसमें जो खुलासे हुए, वो किसी को भी परेशान कर सकते हैं।

मारिया सुसाइराज 

दरअसल, नीरज का अचानक से गायब होना हर किसी को परेशान कर रहा था। मामले में पुलिस की एंट्री हो चुकी थी और जांच में नीरज की लोकेशन मिली और इस लोकेशन ने ही इस पूरी घटना को उजागर किया। पुलिस ने जांच की और मामले में एक्ट्रेस मारिया सुसाइराज को अरेस्ट किया, क्योंकि नीरज की तो हत्या हो चुकी थी। नीरज, जिसकी लाश के 300 टुकड़े किए गए।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थी एक्ट्रेस

दरअसल, बात उस वक्त की है जब मारिया को इंडस्ट्री में काम नहीं मिल रहा था और इस दौरान उनकी मुलाकात नीरज से हुई। दोनों में धीरे-धीरे बातें शुरू हुई और नीरज ने मारिया की मदद करने का वादा किया। इसके बाद दोनों में धीरे-धीरे मुलाकात का सिलसिला बढ़ गया। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि एक तरफ मारिया की नीरज के साथ नजदीकियां बढ़ रही थी और दूसरी ओर वो मैसूर के रहनेवाले जेरोम मैथ्यू के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थी।

विज्ञापन


Maria Susairaj

बड़ी हीरोइन बनने का सपना

यहां मारिया ने एक गलती कि उसने नीरज को कुछ भी नहीं बताया। अब बड़ी हीरोइन बनने और काम मिलने का ख्वाब देखने वाली मारिया का ये बताना भी जरूरी नहीं लगा कि उसका पहले भी किसी के साथ रिश्ता है। टाइम बीतता गया और नीरज और मारिया में नजदीकियां बढ़ गईं। नतीजन मारिया ने मुंबई शिफ्ट होने का फैसला लिया और नीरज ने उन्हें अपने घर में पनहा दी।

विज्ञापन

बॉयफ्रेंड मैथ्यू से बात करती रही

इस सबमें मारिया की नीरज के दोस्तों से भी अच्छी दोस्ती हो गई और नीरज की तरफ से मारिया को कोई काम नहीं मिल रहा था, तो मारिया नीरज के दोस्तों से पूछ रही थी कि कहीं वो उन्हें धोखा तो नहीं दे रहे। इन सबमें मारिया अपने बॉयफ्रेंड मैथ्यू से भी बात करती थी और जब नीरज का जिक्र होता था, तो बस ये कहती थी कि वो नीरज को दोस्त मानती हैं और वो उनसे एकतरफा प्यार करता है, लेकिन ये सच नहीं था।

नीरज मदद करने पहुंचा

इसके बाद जब मारिया अपने फ्लैट में शिफ्ट हो रही थी तो नीरज उनकी मदद करने गए, लेकिन वापस नहीं आए और यही से शुरू हुई नीरज की तलाश। इस मामले में पुलिस का शक मारिया पर गया और पुलिस ने पूछताछ शुरू की और आखिरकार मारिया ने अपना गुनाह कबूल किया। एक्ट्रेस ना बताया कि जब नीरज उनकी मदद के लिए आया तो वहीं रुक गया और उसी टाइम मैथ्यू का फोन आ गया।

विज्ञापन

नीरज का बेरहमी से कत्ल

मैथ्यू को फोन पर नीरज की आवाज आ रही थी और उसने कहा था कि ये रात में यहां नही रहना चाहिए। इसके बाद अगली सुबह मारिया के फ्लैट की घंटी बजी और मैथ्यू सामने था और वो घर में घुस गया। नीरज को वहां पाकर उसने आपा खो दिया और उस पर चाकू से कई वार किए। धीरे-धीरे नीरज की मौत हो गई और इस दौरान मारिया और मैथ्यू ने उसी कमरे में शारीरिक संबंध बनाए, जहां लाश थी।

शॉपिंग पर गए मारिया और मैथ्यू

इसके बाद दोनों बगल के शॉपिंग मॉल में गए और वहां से उन्होंने पॉलीबैग और धारदार चाकू खरीदे। वापस आकर दोनों ने लाश के 300 टुकड़े कर दिए। इसके बाद जब लाश को ठिकाने के लिए दोनों जा रहे थे, तो नीरज का फोन मारिया के पास थे। तभी नीरज के फोन पर एक कॉल आया, तो गलती से मारिया ने रिसीव किया और इसी फोन कॉल ने पूरी घटना को उजागर किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- सुसाइड नहीं हादसा थी इस मशहूर सिंगर की मौत, मामले में तीन लोगों पर लगे आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola