हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mardaani 3 X Review: शिवानी शिवाजी रॉय बन रानी मुखर्जी ने फिर दिखाया 'मर्दानी' अंदाज, ऑडियंस को कैसी लगी फिल्म?

Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है. ऑडियंस को शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में रानी मुखर्जी काफी पसंद आ रही हैं. चलिए जानते हैं फिल्म देखकर पब्लिक ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
'मर्दानी 3' देखकर पब्लिक का रिएक्शन आया सामने

Mardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर बड़े पर्दे पर लौट आई हैं. एक्ट्रेस की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म में एक्ट्रेस धाकड़ पुलिस अफसर का किरदार निभाती नजर आ रही हैं और क्रिमिनल्स का सफाया करती दिखाई दे रही हैं. वहीं फिल्म को देखकर ऑडियंस का भी पहला रिस्पॉन्स सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर ऑडियंस अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. वहीं अधिकतर लोग फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस ने फिल्म देखकर क्या रिएक्शन दिया है?

क्या बोली ऑडियंस?

‘मर्दानी 3’ से पहले रानी मुखर्जी की इस फिल्म के 2 पार्ट रिलीज हो चुके हैं. वहीं इन दोनों पार्ट्स को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब तीसरे पार्ट को देखने के लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे थे. फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘रानी मुखर्जी फिल्म में शक्तिशाली और निडर दिखाई दीं. पूरी फिल्म को उन्होंने अपने कंधो पर उठाया है. ये फिल्म प्रभावशाली और पैसा वसूल है. इसे 5 में से 3.5 स्टार मिलते हैं.’

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने 7 दिनों में 300 करोड़ किए पार, 2026 की बनी सबसे बड़ी फिल्म

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अभी-अभी ‘मर्दानी 3’ देखी है, इसकी कहानी दमदार है. पूरी कहानी गंभीरता से आगे बढ़ती है. रानी मुखर्जी की एक्टिंग जबरदस्त लगी. ये मर्दानी फ्रैंचाइजी में उनके सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से एक है. बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत अच्छा है. क्लाइमेक्स दमदार और भावनात्मक रूप से गहरा है. कुल मिलाकर ‘मर्दानी 3’ रानी मुखर्जी की बेस्ट परफॉर्मेंस से प्रेरित एक ठोस और हार्ड हिटिंग क्राइम ड्रामा है. इसे 5 में से 3 रेटिंग मिलती है.

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘मर्दानी 3 फुल पैसा वसूल है. रानी मुखर्जी ने पूरी फिल्म में अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड की असली रानी हैं.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘रानी मुखर्जी को अपराधियों की जमकर धुलाई करते देखना एक अलग तरह का आनंद है. ड्रामा भी ज्यादातर दमदार है, लेकिन पहले दो भागों वाला जोश इसमें गायब लगा. इंटरवल से पहले का सस्पेंस भी अनुमान के मुताबिक है. मल्लिका प्रसाद विलेन के रूप में ठीक हैं, लेकिन उनसे जैसी उम्मीद की जाती है उतना असरदार नहीं हैं. रोमांच की कमी खल रही है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Border 2 के आगे टिक पाएगी ‘मर्दानी 3’? पहले दोनों पार्ट रहे हिट, जानिए ओपनिंग डे पर कैसा होगा इसका हाल

‘मर्दानी’ के पहले 2 पार्ट रहे हिट

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर जब से मेकर्स ने रिलीज किया था, तभी से फैंस के बीच इस मूवी का क्रेज दिखाई दे रहा था. वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की सब तारीफ भी कर रहे थे. इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ-साथ फिल्म में मल्लिका प्रसाद भी लीड रोल में नजर आई हैं. बता दें इससे पहले ‘मर्दानी’ साल 2014 में रिलीज हुई थी और ‘मर्दानी 2’ साल 2019 में रिलीज हुई थी और ये दोनों फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola