रानी मुखर्जी की क्राइम एक्शन फिल्म ‘मर्दानी’ का सीक्वल कब आएगा अब उसे लेकर मेकर्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। ‘मर्दानी 3’ को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़े पर्दे पर ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ जब भी आती हैं, तो तहलका होता है। अब इस बार ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ की ग्रैंड एंट्री कब होगी? अब उसका खुलासा कर दिया गया है। कुछ देर पहले ही ‘मर्दानी फ्रेंचाइजी’ को लेकर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया गया है।
‘मर्दानी 3’ का फर्स्ट लुक रिवील
अब ‘मर्दानी 3’ से रानी मुखर्जी का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। फिल्म से एक्ट्रेस की एक फोटो शेयर की गई है। इसमें वो वाकई ‘मर्दानी’ अंदाज में नजर आ रही हैं। रानी मुखर्जी ने गन पकड़ी हुई है और वो किसी की तरफ निशाना लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों में जुनून साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को देखकर लग रहा है, जैसे इस बार वो दुश्मनों को नहीं छोड़ने वालीं। इस इंटेंस लुक के साथ मेकर्स ने फैंस के साथ रिलीज डेट का भी ऐलान किया है।
‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट रिवील
आपको बता दें, यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की गई है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘मर्दानी 3 की उल्टी गिनती शुरू! होली पर अच्छाई बुराई से लड़ेगी क्योंकि शिवानी शिवाजी रॉय 27 फरवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।’ अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि अगले साल यानी 2026 में होली के खास मौके पर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Kriti Sanon और Kabir Bahia की इंस्टा पर पकड़ी गई चोरी, एक फोटो से खुली रिलेशनशिप की पोल!
फैंस ने की टीजर की मांग
अब इस पोस्ट पर फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। फायर और हार्ट इमोजी शेयर कर फैंस फिल्म को लेकर अपनी फीलिंग्स दिखा रहे हैं। एक्शन टाइम के लिए सभी एक्साइटेड दिख रहे हैं। इसके बाद फैंस ने अब टीजर की डिमांड करना भी शुरू कर दिया है। सभी मेकर्स से पूछ रहे हैं कि ‘मर्दानी 3’ का टीजर कब आएगा?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines