Jyoti Chandekar Passes Away: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर मराठी अभिनेत्री ज्योति चांदेकर का निधन हो गया है। आज 16 अगस्त को शाम लगभग 4 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने 68 साल की उम्र में पुणे में आखिरी सांस ली है। ज्योति चांदेकर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस के फैंस और उनके चाहने वाले सभी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।
ज्योति चांदेकर को दी श्रद्धांजलि
ज्योति चांदेकर के निधन की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, अगर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पिछले तीन-चार दिनों से उनका पुणे में इलाज चल रहा था। स्टार प्रवाह चैनल ने ज्योति चांदेकर को श्रद्धांजलि दी है। चैनल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मराठी में एक कैप्शन के साथ एक पोस्ट शेयर किया गया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा गया कि सबकी प्यारी पूर्णा दादी यानी दिग्गज अभिनेत्री ज्योति चांदेकर को भावभीनी श्रद्धांजलि।
12 साल की उम्र में की थी करियर की शुरुआत
इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। इसके अलावा अगर ज्योति चंदेकर की बात करें तो ज्योति ने 12 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। अपने पांच दशकों के करियर में उन्होंने 200 से ज्यादा अवॉर्ड जीते हैं। उन्होंने ‘ढोलकी’, ‘पौलावत’, ‘सलाम’ और ‘संजपर्व’ जैसी कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
मां-बेटी को साथ मिला था अवॉर्ड
इसके अलावा उन्होंने ‘तू सौभाग्यवती हो’ और ‘छत्रीवाली’ जैसे धारावाहिकों में भी अहम किरदार निभाया है। इतना ही नहीं बल्कि साल 2015 में ज्योति चंदेकर को उनकी बेटी संग भी अवॉर्ड मिला था। बता दें कि फिल्म ‘टिचा उमबर्था’ में ज्योति चंदेकर ने अपनी बेटी तेजस्विनी पंडित की सास का किरदार निभाया था। दोनों को एक साथ जी गौरव अवार्ड मिला था। हालांकि, अब ज्योति चांदेकर इस दुनिया में नहीं रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के प्रीमियर से पहले पलटा खेल, घर में नहीं होगी जेल, मीडिया कब करेगी होम टूर?
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
17 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
19 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
22 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines