Actor Aastad Kale Mother Passed Away: नए साल पर सिनेमा जगत से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। जहां इस वक्त पूरी दुनिया नए साल का जश्न मन रही है। वहीं, अब एक मशहूर अभिनेता के घर मातम छा गया है। अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीत चुके पॉपुलर मराठी एक्टर अस्ताद काले (Aastad Kale) की मां का निधन हो गया है। मां को खोने के बाद एक्टर बिखर गए हैं और उन्होंने इस दुख को जताने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 से बाहर हुए Anurag Dobhal? Elvish Yadav के ट्वीट से मिला हिंट
एक्टर की मां का निधन
अस्ताद काले ने अब अपने फैंस को ये दुख भरी खबर सुनाई है। उन्होंने बताया कि अब उनका दिल कितना दुख रहा है। मां को खोने का गम कैसा होता है ये तो सभी जानते है। ये दुनिया का सबसे बड़ा दुख है जो कभी कम नहीं होता। बिना मां-बाप के जीना कितना मुश्किल है ये तो अब एक्टर की हालत देखकर ही समझ आ रहा है। मां सुनीता काले के दुनिया को अलविदा कहने पर अब एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने भारी दिल के साथ लिखा है ‘वो चली गईं। अब…. यहां देखें पोस्ट:
शेयर किया इमोशनल पोस्ट
बता दें, एक्टर अस्ताद काले मराठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वो फिल्म से लेकर टीवी शोज तक में काम कर चुके हैं। उन्हें आपने पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस मराठी (Bigg Boss Marathi) में भी देखा होगा। इसके अलावा वो सिंगिंग में भी माहिर हैं। थिएटर में भी उनकी काफी रुचि रही है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अस्ताद एक हिन्दू ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उनके पिता जहां बिजनेसमैन हैं वहीं, उनकी मां एक हाउस वाइफ थीं। जो अब इस दुनिया को छोड़कर जा चुकी हैं।
Image Credit: Google
फैंस ने दी श्रद्धांजलि
मां की मृत्यु से एक्टर पूरी तरह से हिल चुके हैं। उसके इस पोस्ट को देख अब फैंस भी उदास हो गए हैं। सभी लोग अब सोशल मीडिया पर एक्टर को हिम्मत देने का काम कर रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस ने एक्टर की मां को श्रद्धांजलि दी है और मुश्किल घड़ी में वो अस्ताद के लिए संवेदनाएं प्रकट की हैं। उम्मीद है कि इस मुश्किल वक्त में एक्टर को भगवान हिम्मत देंगे। बाकी इंडस्ट्री के लोग फैंस तो एक्टर का सपोर्ट कर ही रहे हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
6 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
7 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
9 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
10 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
13 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
15 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines