Mansoor Ali Trisha Krishnan Case: बीते दिनों तृषा कृष्णन और मंसूर अली के मामले ने लोगों का बहुत ध्यान खींचा था। लियो फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर मंसूर अली खान ने भद्दा बयान दिया था। आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उन्होंने पहले तो माफी मांगने से इनकार किया था, हालांकि बाद में उन्होंने भले ही माफी मांग ली थी, लेकिन एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कई सेलेब्स ने तृषा को सपोर्ट किया था और मंसूर का जमकर विरोध हुआ था। अब इस मामले में मंसूर अली को मद्रास हाईकोर्ट ने फटकार लगाई है।
‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’
सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। जिसमें मद्रास हाईकोर्ट के जज एन सतीश कुमार ने हैरानगी जताई कि अपमानजनक बयान पर तृषा कृष्णन की बजाय मंसूर अली खान ने केस दर्ज करवाया। जज ने मंसूर को फटकार लगाते हुए कहा कि यह मामला उल्टा चोर कोतवाल को डांटे जैसा ही था। कोर्ट ने कहा, ‘क्या गिरफ्तारी से बचने के लिए ही बिना शर्त माफी मांगी थी? दरअसल, तृषा को क्षति के लिए मुकदमा दायर करना चाहिए था। ये किस वजह से कोर्ट में केस फाइल किया है?’ अदालत ने मंसूर अली से सवाल किया और उनके वकील से अनुरोध किया कि वह उन्हें सलाह दें कि सार्वजनिक रूप से जिम्मेदारी से कैसे कार्य किया जाए।
यह भी पढ़ें: टाइम बचाने के लिए Urfi Javed ने किया ऐसा एक्सपेरिमेंट, देख यूजर्स भी हुए हैरान
कोर्ट ने लगाई फटकार
इसके अलावा न्यायाधीश ने तृषा चिरंजीवी और खुशबू को भी मुकदमे पर जवाब देने का निर्देश दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने तृषा, चिरंजीवी और खुशबू सुंदर से एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मांगने पर अभिनेता मंसूर अली खान को फटकार लगाई है। बता दें कि मंसूर के इस बयान से तृषा काफी नाराज हुई थीं और उन्होंने खूब फटकार लगाई थी। बाद में मंसूर ने सोशल मीडिय पर माफी भी मांगी, लेकिन फिर अपनी बात से पलट गए थे।
क्या था मंसूर अली का बयान
बता दें कि मंसूर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ एक्टिंग कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे वैसे ही बेडरूम में ले जा सकता हूं जैसे मैंने मेरी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। मैंने कई फिल्मों में बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर शेड्यूल के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया भी नहीं गया।’
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
12 secs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
22 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines