Manoj Muntashir Angry on Sky Force Makers: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार नए साल पर अपनी नई फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म 24 जनवरी, 2025 को रिलीज हो रही है लेकिन रिलीज से पहले फिल्म मेकर्स को गीतकार-पटकथा लेखक मनोज मुंतशिर की तरफ से धमकी मिली है। दरअसल, अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की टीम ने अपकमिंग सॉन्ग ‘माये’ लिखने का क्रेडिट मनोज मुंतशिर को नहीं दिया जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मनोज ने फिल्म मेकर्स, जियो सिनेमा, दिनेश विजान की मैडॉक और सारेगामा ग्लोबल को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जियो सिनेमा ने जारी किया टीजर
बता दें कि मंगलवार को जियो सिनेमा की ओर से एक्स पर सॉन्ग ‘माये’ का टीजर शेयर किया था। इस सॉन्ग को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है जबकि तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। टीजर को जारी करते हुए मेकर्स ने बी प्राक और तनिष्क बागची दोनों को क्रेडिट दिया है लेकिन मनोज मुंतशिर का जिक्र तक नहीं किया गया। ‘स्काई फोर्स’ मेकर्स ने ‘माये’ का टीजर जारी करते हुए कैप्शन दिया, ‘माये – उन वीरों को समर्पित एक श्रद्धांजलि जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।’
यह भी पढ़ें: Sky Force ट्रेलर रिलीज के बाद अक्षय कुमार को क्यों आया गुस्सा? ट्रोलर्स का किया मुंह बंद
मनोज मुंतशिर का फूटा गुस्सा
‘स्काई फोर्स’ के मेकर्स ने टीजर के कैप्शन में मनोज मुंतशिर को टैग किया है लेकिन क्रेडिट नहीं मिलने पर लेखक भड़क गए हैं। उन्होंने जियो सिनेमा के ट्वीट को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘कृपया ध्यान दें @jiostudios,@MaddockFilms @saregamaglobal ये सॉन्ग ना सिर्फ गाया और कंपोज किया गया है, बल्कि इसे किसी एक व्यक्ति ने लिखा भी है, जिसने इस सॉन्ग के लिए अपना सारा खून-पसीना बहा दिया है।’
स्काई फोर्स मेकर्स को दी चेतावनी
मनोज मुंतशिर ने ट्वीट में आगे लिखा, ‘शुरुआती क्रेडिट से लेखकों का नाम हटाना शिल्प और बिरादरी के प्रति मेकर्स की ओर से घोर अनादर दर्शाता है। अगर उसे तुरंत ठीक नहीं किया गया जिसमें कल रिलीज होने वाला मेन सॉन्ग भी शामिल है तो मैं सॉन्ग को अस्वीकार कर दूंगा। साथ में सुनिश्चित करूंगा कि मेरी आवाज देश के कानून के सामने सुनी जाए। @IPRSmusic’ बता दें कि 24 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म ‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार के अलावा वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निम्रत कौर हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines