भारत ने पहलगाम हमले का जवाब दे दिया है और मासूसों की जान का बदला ले लिया है। इस हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया, जो सफल रहा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पूरा हिंदुस्तान गर्व महसूस कर रहा है और सभी इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड के गीतकार-राइटर मनोज मुंतशिर ने भी पाक को एक मुफ्त की सलाह दे डाली है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
मनोज मुंतशिर ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद मनोज मुंतशिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मनोज ने इसके कैप्शन में लिखा है कि औकात में रहो। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो में वो खुद भी कह रहे हैं कि मैं बस एक बात सोचता हूं कि पाकिस्तान ने बस चार युद्ध लड़े हैं अपने पूरे इतिहास में। चारों हम से लड़े और चारों हार गए।
क्या बोले मनोज?
मनोज ने आगे कहा कि ये जो मेडल है ये क्या कैंडी क्रश खेलकर जीते हैं। मनोज के इस स्टेटमेंट पर ऑडियंस खूब उन्हें सपोर्ट करते हैं और तालियां बजाते हैं। इसके बाद मनोज ने कहा कि आटा मांगने के लिए लाइन लगाते हैं, लेकिन चाहिए इनको कश्मीर। एक सलाह दे देता हूं कि भैया इस दुनिया में रहने के लिए एक से बढ़कर एक बढ़िया जगह है, लेकिन अच्छा ये है कि औकात में रहो।
Manoj Muntashir
लोगों ने किया सपोर्ट
वहीं, मनोज का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जय हिंद बोलो। दूसरे यूजर ने कहा कि हर हर महादेव। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जय श्री राम। एक और यूजर ने कहा कि हाहा गायब। एक ने कहा कि ग्रेट सर। एक ने कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद। एक ने कहा कि भारत इन। इस तरह सभी भारत के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे नहीं लगता आज रात कोई सोया…’, Operation Sindoor ने हराम की पाक की नींद, क्या बोलीं Kubra Khan?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines