अंतिम सफर पर निकले मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ मिलेगी आखिरी विदाई

एक्टर मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई मिल रही है। उनकी आखिरी यात्रा का वीडियो सामने आया है।

Manoj Kumar

Manoj Kumar File Photo

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का बीते दिन निधन हुआ था। एक्टर के परिवार ने बताया था कि 4 अप्रैल को मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब एक्टर मनोज कुमार का अंतिम सफर शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो मनोज कुमार की अंतिम यात्रा का है। वीडियो में एक्टर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन

बैंड बाजे के साथ निकली मनोज कुमार की अंतिम यात्रा

पूरे बैंड बाजे के साथ एक्टर मनोज कुमार की अंतिम यात्रा निकली। एक्टर के सभी करीबी इस दौरन वहां मौजूद रहे। उनकी अर्थी का वीडियो देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं। आज जिस तरह से मनोज कुमार को विदा किया जा रहा है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने जीवन में क्या कमाया था? ‘भारत कुमार’ के नाम से पहचाने जाने वाले एक्टर को भारत के तिरंगे में लपेटकर उन्हें सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन

रीती-रिवाजों के साथ मनोज कुमार को मिली आखिरी विदाई

सभी रीती-रिवाजों के साथ मनोज कुमार को लेकर जाया जा रहा है। इस दौरान फिल्म जगत के कुछ दिग्गज लोग भी वहां नजर आ रहे हैं। अंतिम दर्शन पूरे होते ही मनोज कुमार को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। उनकी एम्बुलेंस को भी फूलों से सजाया गया था। उसे भी तिरंगे के रंग के फूलों के साथ भारत कुमार के लिए डेकोरेट किया गया था। जिस तरह से वो सच्चे देश भक्त थे, उनकी अंतिम यात्रा में भी उसकी झलक देखने को मिली।

विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन होंगे मनोज कुमार 

अब फैंस इन वीडियो को देखकर इमोशनल हो रहे हैं। मनोज कुमार आज भले ही पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे, लेकिन उनकी यादें उनके चाहने वालों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। उनकी खूबसूरत यादों के सहारे अब उनका परिवार और शुभचिंतक जिंदगी में आगे बढ़ेंगे। ये पल एक्टर के परिवार के लिए बेहद मुश्किल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ