Manoj Bajpayee Viral Shirtless Photo: नए साल पर आज सुबह से ही फैंस बॉलीवुड सेलेब्स की फोटोज का इंतजार कर रहे हैं। कौन इस साल क्या करने वाला है और कौन कैसे जश्न मना रहा है ये जानने में फैंस को काफी दिलचस्पी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने अपनी एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसके बाद अब फैंस को कुछ भी दिखना बंद हो गया है। उनका नया अवतार तो इतना किलर है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की हॉटनेस भी उनके आगे फीकी पड़ रही है। अब उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान रह गया है।
यह भी पढ़ें: VIP दर्शन छोड़ मंदिर की लाइन में लगीं Rhea Chakraborty, लोग बोले ‘क्या एक्टिंग है’
मनोज बाजपेयी ने दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
कुछ देर पहले एक्टर ने अपनी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। अब उनका ये अलग अंदाज देख न सिर्फ फीमेल फैंस उन पर एक बार फिर दिल हार बैठी हैं। बल्कि मेल फैंस भी मनोज बाजपेयी की तारीफों में कसीदे पढ़ते नहीं थक रहे। दरअसल, अब मनोज बाजपेयी ने अपनी शर्ट उतार फैंस के सामने सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की है। एक्टर के 6 पैक एब्स अब सभी का अटेंशन लूटने में कामयाब हो गए हैं। जहां देखो वहीं बस अब इसी तस्वीर के चर्चे चल रहे हैं।
फैंस के रिएक्शन
मनोज बाजपेयी का ये गजब का ट्रांसफॉर्मेशन टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। इसे शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में एक्टर ने लिखा- ‘न्यू ईयर न्यू मी! देखो डिलिशियस सोप का मेरी बॉडी पर असर। एक दम किलर लुक है न?’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस बिना हिचकिचाए कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने इस भी इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, ‘छुपे रुस्तम।’ तो किसी ने एक्टर को इंस्पिरेशन बताया है। तो एक फैंस ने मजाक में पूछा, ‘ये ऐब कहां छुपाए थे?’ एक ने तो ये भी कह दिया, ‘नाइस एडिटिंग सर।’ किसी ने लिखा, ‘उस रात क्या हुआ था, यह जानने के लिए श्रीकांत तिवारी अरविंद से पूछताछ करने के लिए तैयार हैं।’
देखिए मजेदार कमैंट्स
एक शख्स ने इस पोस्ट पर कमेंट कर कहा, ‘वाह वाह… मुझे पता नहीं था आप में भी ऐब है सर।’ कोई बोला, ‘कड़क है बॉस।’ एक कमेंट आया, ‘एक्टिंग यही है.. कभी गेन कभी लॉस।’ एक ने रिप्लाई किया, ‘एक ये हैं जो 54 साल में एब्स बना के घूम रहे हैं, और मैं 22 साल में पेट निकाल के।’ कोई लिखता है, ‘बवाल लग रहे हो सर।’ किस ने कहा, ‘डिअर सूची। ठुकरा के मेरा प्यार मेरा इंतकाम देखेगी।’ एक ने कहा, ‘फैमिली पैक से सीधे सिक्स पैक।’ एक ने फनी कमेंट किया, ‘बिस्कुट पर बिस्कुट, बिस्कुट पर बिस्कुट। पार्ले-जी के बाद नया ब्रांड मनोज-जी। कड़क लुक।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines