National Film Awards Best Hindi Film: आज 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हुई है। इस दौरान मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) की फिल्म ‘गुलमोहर’ (Gulmohar) ने बाजी मार ली। ये ‘फिल्म बेस्ट हिंदी’ फिल्म केटेगरी में नेशनल अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही। इतना ही नहीं बेस्ट स्क्रीनप्ले जीतने के साथ-साथ मनोज बाजपेयी को इस फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन भी किया गया है। लेकिन जब इस फिल्म के इतने ही चर्चे हो ही रहे हैं तो चलिए जानते हैं आप ये फिल्म कहां देख सकते हैं?
कब रिलीज हुई थी फिल्म?
आपको बता दें, ये फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। गुलमोहर एक फैमिली ड्रामा है। इस 2 घंटे 11 मिनट लम्बी फिल्म को IMDb पर 7.6 रेटिंग मिली हुई है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि हर उम्र के लोग इससे खुद को जोड़कर देख पाएंगे। कहानी की बात करें तो एक बगतरा परिवार है जो दशकों से गुलमोहर नाम के घर में रह रहा है। मनोज (अरुण बत्रा) फिल्म में शर्मीला टैगोर (कुसुम बत्रा) के गोद लिए हुए बेटे के किरदार में हैं। कुसुम एक दिन फैसला करती हैं कि वो अपना ये घर बेचकर पांडिचेरी के नए घर में शिफ्ट हो जाएंगी।
क्या है गुलमोहर की कहानी?
इसके बाद पूरा परिवार आखिरी पार्टी के लिए एक साथ आता है। हालांकि, जब गजल और गॉसिप्स चल रही होती हैं तो घर में कलेश हो जाता है और अतीत में हुई चीजें सबको ध्यान आ जाती हैं। फिल्म आपको यादों के साथ भाग्य को लेकर एक क्रिप्टिक मैसेज देती है। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो टेंशन वाली कोई बात नहीं है क्योंकि आप कभी भी वक्त निकालकर इस फिल्म को एन्जॉय कर सकते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: Rishabh Shetty को ‘कांतारा’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, 70वें National Film Awards की पूरी लिस्ट
कहां देख सकते हैं गुलमोहर?
आपको बता दें, बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने वाली गुलमोहर ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) पर मौजूद है। ये फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर सीधे रिलीज हुई थी। यानी गुलमोहर सिनेमाघरों में नहीं डायरेक्ट ओटीटी पर आई थी। ऐसे में अगर आप अभी तक ये फिल्म नहीं देख पाए तो तुरंत आपको इसे देख लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
48 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines