Manoj Bajpayee Film: बॉक्स ऑफिस हो या फिर ओटीटी… दोनों ही जगह फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. कुछ फिल्में आती हैं और फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन कुछ फ्लॉप होकर भी सुपरहिट हो जाती हैं. ये वो फिल्में होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाती, लेकिन ओटीटी पर जबरदस्त हिट होती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सच्ची घटना पर बनी है. इस फिल्म में समाज में फैले अंधविश्वास से पर्दा उठता नजर आएगा. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में…
फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’. इस फिल्म में मनोज लीड रोल में हैं और उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने में अपनी जी-जान लगा दी. 2 घंटे 12 मिनट की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ को सच्ची घटना पर बनाया गया है. इस फिल्म में एक कुकर्मी बाबा होता है, जो धर्म की आड़ में अपनी वासना को पूरा करने के लिए नाबालिग बच्चियों के साथ गलत काम करता है.
2023 में हुई थी रिलीज
फिल्म में मनोज बाजपेयी पीड़िता के केस को लड़ते हैं. हालांकि, इस दौरान उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मनोज हार नहीं मानते हैं और केस को पूरी शिद्दत के साथ लड़ते हैं. आखिर में अभिनेता अपने केस को जीत जाते हैं और धर्म के नाम पर पाखंड करने वाले बाबा को जेल भिजवा देते हैं. बता दें कि इस फिल्म को साल 2023 में रिलीज किया गया था और इसे लोगों का खूब प्यार मिला है.
अपूर्व सिंह कार्की ने किया डायरेक्शन
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं. इस फिल्म को आईएमडीबी ने रेटिंग 8.0 दी है और इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं. फिल्म को अपूर्व सिंह कार्की ने डायरेक्ट किया था और इसे लोगों ने पसंद किया था. फिल्म की कहानी लोगों के दिल को छू गई थी.
यह भी पढ़ें- Pawan Singh से मिलने पहुंचीं पत्नी Jyoti Singh तो पकड़ने आ गई पुलिस, क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines