Manoj Bajpaye Did Not Like The Archies: कुछ समय पहले जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा और अन्य स्टारकिड्स नजर आए थे। यह बात तो सभी जानते हैं कि द आर्चीज इसी नाम की इंग्लिश कॉमिक्स पर आधारित है। सुहाना ने तो फिल्म के एक गाने में अपनी आवाज भी दी है। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने सुहाना खान की फिल्म द आर्चीज अपनी बेटी के साथ देखी है, लेकिन उनको यह फिल्म पसंद नहीं आई है।
‘आर्चीज कभी मेरी जिंदगी का हिस्सा नहीं रही’
जूम टीवी के साथ हुए एक इंटरव्यू के दौरान मनोज बाजपेयी ने इस बात का खुलासा किया कि द आर्चीज के पहले 50 मिनट देखने के बाद उन्होंने अपनी बेटी एवा को बताया कि आखिर वह इस फिल्म को देखकर क्या महसूस करते हैं। मनोज बाजपेयी आगे कहते हैं, ‘मेरी बेटी भी द आर्चीज देख रही थी और मैंने उससे कहा, मुझे यह पसंद नहीं आ रही है।’ उसने कहा, ठीक है और तब तक मैं इसे 50 मिनट तक देख चुका था। दरअसल द आर्चीज कभी मेरे जीवन का हिस्सा नहीं रही है। शायद मैंने बहुत मुश्किल से इस फ्रेंचाइजी की एक किताब भी खत्म की है।’
यह भी पढ़ें: Arbaaz के बाद अब 48 की उम्र में दुल्हनिया बनेगीं ऋतिक की एक्स वाइफ Sussanne? बॉयफ्रेंड के लिए कही यह बात
एवा को नहीं आती हिंदी
मनोज बाजपेयी ने बताया कि द आर्चीज में उनको सिर्फ वेरोनिका और बेट्टी ही याद हैं। जब वह छोटे थे तो मोटू पतलू और राम बलराम उनके जीवन का हिस्सा थे। दरअसल अभिनेता की बेटी एवा को हिंदी नहीं आती है। उन्होंने बताया कि जब हम फिल्म देख रहे थे तो मैंने उससे कहा कि तुमको भी फिल्म के कैरेक्टर की तरह हिंदी में बात करनी चाहिए। एवा को यह अच्छा नहीं लगा और उसने फिल्म देखने के दौरान परेशान करने के लिए मुझे डांट दिया।
पिता को डांट देती है बेटी
एवा ने अपने पिता से यह भी कहा कि वह परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिता पा रहे हैं। मनोज ने कहा, ‘उसने कहा, आप परिवार को समय नहीं दे रहे हैं, पापा।’ हर बार जब मैं उसे डांटना शुरू करता हूं, तो वह बदले में मुझे डांट देती है।’
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
10 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
11 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
13 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
14 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
16 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
17 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
19 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines