ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। आज 19 जून को मन्नारा के पिता की ‘उठाला सेरेमनी’ थी। इस दौरान तमाम स्टार्स मन्नारा के पिता रमन राय हांडा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस बीच अब मन्नारा की बहन मिताली हांडा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पैप्स से गुजारिश करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि मिताली ने पैपराजी से क्या कहा?
मिताली हांडा ने की ये गुजारिश
पिता रमन राय हांडा की ‘उठाला सेरेमनी’ के बाद मिताली हांडा का गुरुद्वारे से एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में मिताली पैप्स से हाथ जोड़कर गुजारिश कर रही है कि आप सब लोग थोड़ा-थोड़ा लंगर प्रसाद खा लीजिए। इसके बाद वीडियो में मन्नारा चोपड़ा नजर आती हैं। मन्नारा की हालत वीडियो में खराब नजर आती है और पिता को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था।
मन्नारा के पिता की ‘उठाला सेरेमनी’
इसके अलावा वीडियो में मन्नारा की मां भी नजर आ रही हैं। वहीं, अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि प्रियंका चोपड़ा नहीं दिखी। दूसरे यूजर ने कहा कि अपने सबसे ज्यादा प्यारे होते हैं, उन्हें खोने का दर्द वही समझ सकता है, जो उनसे दूर होता है। एक और यूजर ने कहा कि रेस्ट इन पीस।
16 जून को हुआ था मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन
इस तरह लोगों ने इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि 16 जून को मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया था। इसकी जानकारी मन्नारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए थी। मन्नारा के पापा के निधन पर तमाम सेलेब्स ने दुख जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फूफाजी के निधन पर दुख जाहिर किया था और उन्हें लेकर एक पोस्ट शेयर किया था।
कैसे गई रमन राय हांडा की जान?
मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सूत्रों के अनुसार, रमन ने दिल्ली में अपनी आखिरी सांस ली। रमन राय के जाने के बाद उनके परिवार में उनकी वाइफ कामिनी और बेटी मिताली और मन्नारा हैं। पिता के जाने के बाद दोनों बेटियों के सिर से पिता का हाथ उठ गया है।
यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 की पहली झलक देख क्या बोले यूजर्स, कब रिलीज होगी फिल्म?
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
3 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
23 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines