मनारा चोपड़ा का इंडिगो पर फूटा गुस्सा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन के साथ स्टाफ के बर्ताव का वीडियो वायरल

एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा का गुस्सा इंडिगो और उसके स्टाफ पर फूट पड़ा है। एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर बैठे हुए ऐसी चीज हुई कि वो तिलमिला उठीं।

Mannara Chopra

Mannara Chopra File Photo

विज्ञापन

‘बिग बॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वैसे तो मनारा हमेशा हंसते हुए और खुश ही नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्हें गुस्से में लाल-पीला होते हुए देखा जा सकता है। अब मनारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। एक्ट्रेस ने इंडिगो को सबके सामने फटकार लगाई है।

बिना नाम अनाउंस किए उड़ी मनारा की फ्लाइट

दरअसल, एयरपोर्ट से मनारा ने अपने वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस इंडिगो और उनके स्टाफ का रवैया फैंस को दिखा रही हैं। बिना अनाउंसमेंट के ही मनारा की फ्लाइट चली गई और एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर ही बैठी रह गईं। इतना ही नहीं स्टाफ भी उनकी बातों को इग्नोर करता हुआ नजर आ रहा है। तय समय से पहले ही मनारा की फ्लाइट उड़ गई और तो और प्रियंका चोपड़ा की कजिन का नाम एक बार भी अनाउंस नहीं किया गया।

विज्ञापन

15 मिनट पहले चली गई मनारा की फ्लाइट

मनारा ने वीडियो में रिवील किया है कि उनकी फ्लाइट 5 बजे की थी और स्टाफ उन्हें कह रहा है कि फ्लाइट 4:45 बजे ही उड़न भर चुकी है। 15 मिनट पहले फ्लाइट कैसे जा सकती है? अब इस पर मनारा ने सवाल उठाए हैं। साथ ही ये भी रिवील किया है कि ये पहली बार नहीं कुछ दिन पहले भी उनके साथ यही चीज हुई है। मनारा को इस दौरान बेहद गुस्सा आ रहा है और वो काफी फ्रस्ट्रेटेड दिख रही हैं। उनके सामने फ्लाइट खड़ी थी और उन्हें जाने नहीं दिया गया, जबकि उनके सामने से कुछ बैग्स उस फ्लाइट में गए थे।

इंडिगो स्टाफ ने मनारा चोपड़ा की नहीं सुनी एक भी बात

अब इंडिगो के स्टाफ का ये बर्ताव देखने के बाद मनारा चोपड़ा आउट ऑफ कंट्रोल हो गईं। एयरपोर्ट पर खड़े लोग भी मनारा की बात का समर्थन करते हुए और उनके सपोर्ट में स्टाफ से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। तब भी एक्ट्रेस को तवज्जो नहीं दिया गया है। मनारा ने अपने साथ हुई इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ