Mannara Chopra Scars: ‘बिग बॉस 17‘ (Bigg Boss 17) में दर्शकों को बेहद कम टास्क देखने को मिले जिसका सभी को मलाल रहा। पूरे सीजन फैंस यही कंप्लेंट करते रहे कि इस सीजन में टास्क क्यों नहीं करवाए जा रहे हैं। लेकिन जब मेकर्स ने मिर्ची टास्क रखा तो सभी लोग हैरान रह गए। ये टास्क इतना इंटेंस हो गया कि फैंस तो खुशी से झूम गए लेकिन कंटेस्टेंट्स की बैंड बज गई। मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra), मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui), अरुण महाशेट्टी (Arun Mahashetty) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ये सभी एक टीम में थे। इन पर अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande), विक्की जैन (Vicky Jain), ईशा मालवीय (Isha Malviya) और आयशा खान (Ayesha Khan) ने जमकर मिर्ची बरसाई थी।
बिग बॉस में मिर्ची टास्क कर पछता रहीं मनारा चोपड़ा
इस टास्क के दौरान सभी की हालत इतनी खराब हो गई थी कि फैंस के साथ-साथ खुद बिग बॉस इनके सपोर्ट में उतर आए थे। हालांकि, अब इस बात को काफी वक्त बीत चुका है और सभी लोग अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। लेकिन मनारा चोपड़ा अभी भी उस टास्क में शामिल होने का खामियाजा भुगत रही हैं। इस बात का सबूत है वो फोटोज जो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बहन ने अब अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपका भी सिर चकरा जाएगा और आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा। अभी तक एक्ट्रेस इस टास्क से मिले जख्मों से उबर नहीं पाई हैं।
मिर्ची टास्क का खामियाजा भुगत रहीं मनारा चोपड़ा
मिर्ची टास्क का मनारा पर ऐसा हुआ असर
मनारा चोपड़ा की स्किन की बैंड बज चुकी है। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली स्टोरी में मनारा ने अपने पैरों की फोटो शेयर की है जो काफी भयानक लग रही है। एक्ट्रेस के पैरों की हालत देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि ये किसी एक्ट्रेस के पैर हैं। हर तरफ बस दाग ही दाग दिखाई दे रहे हैं। उनकी उंगलियां भी देखने में बड़ी अजीब लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मिर्ची टास्क के निशान धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं।’ हालांकि, फैंस अभी भी इसे देखकर घबराए हुए हैं।
मनारा चोपड़ा के निशान देख फैंस को हुई टेंशन
यह भी पढ़ें: मशहूर साउथ एक्ट्रेस की ट्रैफिक होम गार्ड से हुई भयानक लड़ाई, गुस्से में फाड़ दिए कपड़े
हाथों का भी हुआ बुरा हाल
इसके बाद मनारा चोपड़ा ने अपनी दूसरी स्टोरी पर अपने हाथों का हाल दिखाया है जो कि दागों से भरे हुए हैं। इन्हें देखकर वाकई कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस को ये टास्क काफी महंगा पड़ा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मंदिर का वीडियो वायरल होने के बाद बहुत से लोग मिर्ची टास्क के बारे में पूछ रहे थे। तो सिर्फ आप सभी लोगों के लिए मैं ये तस्वीरें शेयर कर रही हूं। सब ठीक है, निशान वक्त के साथ चले जाएंगे। बस मुझे और मेरी फैमिली को हमेशा अपनी दुआओं में रखिएगा।’ अब एक्ट्रेस के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखकर अब फैंस एक्ट्रेस को लेकर चिंता जता रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines