पिता की हार चढ़ी फोटो थामे दिखीं Mannara Chopra, इमोशनल कर देगा गुरुद्वारे का वीडियो

Mannara Chopra Father Demise: मनारा चोपड़ा अपने पिता की उठाला सेरेमनी में पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस का एक बेहद इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो पिता की तस्वीर को पकड़कर जिस तरह से चल रही हैं, वो देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा।

Mannara Chopra Father Demise

मनारा चोपड़ा के पिता की उठाला सेरेमनी शुरू हो गई है। (Photo Credit- Instagram)

Mannara Chopra Father Demise: मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे। 16 जून को मनारा चोपड़ा के पिता ने अपनी अंतिम सांस ली थी। 18 जून को रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार किया गया और आज यानी 19 जून को मनारा चोपड़ा के पापा का उठाला रखा गया है। आज मनारा के पापा के उठाले की रस्म होगी। अब इस इस सेरेमनी के लिए मनारा चोपड़ा मुंबई के एक गुरुद्वारे में पहुंच चुकी हैं। मनारा का नया वीडियो सामने आया है, जो फैंस को इमोशनल कर देगा।

विज्ञापन

पिता के निधन के बाद गुरुद्वारे पहुंचीं मनारा चोपड़ा

मनारा चोपड़ा अब गुरुद्वारे में आती हुई नजर आई हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस की हालत देखकर फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं। मनारा चोपड़ा पिता के निधन के बाद सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं। एक्टेस ने व्हाइट सूट पहना हुआ है और वो अपने पिता की तस्वीर पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि मनारा के पापा की फोटो पर फूलों का हार चढ़ा हुआ है और ये फ्रेम थामे एक्ट्रेस तेज बारिश में भीगते हुए गुरुद्वारे में जा रही हैं।

विज्ञापन

पिता की तस्वीर को बारिश से बचाती दिखीं मनारा

मनारा चोपड़ा को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें अपनी परवाह नहीं है। वो खुद भीग जाएं उन्हें इस बात का डर नहीं है, लेकिन वो उस फोटो को बचाकर चल रही हैं, जैसे वो अपने पापा को बारिश से प्रोटेक्ट करना चाहती हों। इस वीडियो में एक बेटी का वो प्यार नजर आ रहा है, जो पिता के निधन के बाद भी खत्म नहीं हो रहा। मनारा चोपड़ा के पीछे-पीछे उनकी बहन मिताली हांडा भी नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस भी मनारा को देख हुए भावुक

आपको बता दें, पूरा चोपड़ा परिवार आज मुंबई के इस गुरुद्वारे में नजर आ रहा है। सभी लोग मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा की आत्मा की शांति की दुआ करने पहुंच रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस का दिल मनारा चोपड़ा के लिए उदास हो गया है। हर कोई इस मुश्किल वक्त में मनारा चोपड़ा को हिम्मत रखने के लिए कह रहा है। साथ ही लोग उनके पिता को श्रद्धांजलि देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ