Priyanka Chopra की कजिन ने किस कॉन्ट्रोवर्सी पर तोड़ी चुप्पी, Mannara Chopra ने कहा- उनके इरादे गलत...
Edited By Nancy Tomar

Mannara Controvesry
Edited By Nancy Tomar

Mannara Controvesry
Mannara Controvesry: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी यानी हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर (Sophie Turner) और पॉपुलर सिंगर जो जोनस (Joe Jonas) के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी।
हालांकि बाद में ये अफवाहें झूठी निकली। वहीं, अब देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की कजिन सुर्खियों में छा गई है।
दरअसल, इन दिनों मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। हाल ही में मन्नारा की फिल्म थिरागबदरा सामी का टीजर भी जारी किया गया है। इस इवेंट में रवि कुमार चौधरी ने मन्नारा को बिना उनकी इजाजत के किस कर दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। साथ ही इसको लेकर सभी ने अपना-अपना अलग रिएक्शन भी दिया। हालांकि मन्नारा ने उस टाइम कोई रिएक्ट नहीं किया था, लेकिन अब इस पर मन्नारा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
https://macularetinavitreouscenter.com/ 375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>
बता दें कि एयरपोर्ट पर पैपराजी से बात करते हुए मन्नारा ने कहा कि- जो भी न्यूज वायरल हो रही है उसका डायरेक्टर से कोई लेना-देना नहीं है। डायरेक्टर को मेरा काम काफी ज्यादा पसंद है और वो मुझे फोन करते रहते हैं। जब मैं शूट नहीं करती थी तब भी वो मुझे कॉल करते थे और कहते थे कि मन्नारा को मिस कर रहे हैं क्योंकि उन्हें मेरा काम बहुत पसंद है।
Director AS Ravi kumar chowdary kissed Heroine #Mannarachopra in front of media. pic.twitter.com/DVN5w5J9RQ
— SRCINEMAS (@SR_CINEMAS) August 28, 2023
इतना ही नहीं बल्कि किस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि- वो थोड़ा ओवर एक्साइटेड हो गए थे और मैं भी सरप्राइज हो गई थी। उन्होंने एक्साइटमेंट में ऐसा किया और कई बार लोग ऐसा कर देते हैं और उन्हें पता नहीं चलता है। मुझे नहीं लगता उनके इरादे गलत थे। बता दें कि मन्नारा की इस फिल्म में उनके साथ नंदमुरी बालकृष्ण, गोपीचंद्र और साई धरम तेज लीड रोल में नजर आएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: