टीवी इंडस्ट्री की दो चर्चित चेहरे- मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे, जिनके बीच बिग बॉस 17 के दौरान तल्खी की दीवारें खड़ी थीं, अब अचानक सोशल मीडिया पर इन दोनों का हैशटैग ट्रेंड करने लगा है। दोनों की हालिया दोस्ती हर किसी को हैरान कर रही है। जहां एक समय था जब ये दोनों एक-दूसरे की सूरत देखना भी पसंद नहीं करती थीं, वहीं अब ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ के सेट से शुरू हुई इनकी दोस्ती सभी का ध्यान खींच रही है। लेकिन आखिर दोनों के बीच किसने कराई दोस्ती, चलिए आपको बताते हैं।
मनारा चोपड़ा ने अंकिता पर की बात
दरअसल, फैजल शेख के साथ एक पॉडकास्ट के दौरान मनारा चोपड़ा ने इस नई दोस्ती के पीछे की कहानी का खुलासा किया है। बातचीत में उन्होंने बताया कि ये सब हुआ यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव की वजह से। मनारा ने कबूला कि लाफ्टर शेफ के दौरान जब वो पहली बार एल्विश यादव से मिलीं, तो उन्हें काफी डर लग रहा था। उन्हें लगा कि एल्विश काफी रौबदार और एटीट्यूड वाले इंसान होंगे। लेकिन जब दोनों की बातचीत शुरू हुई, तो उन्हें एहसास हुआ कि एल्विश असल में बेहद सरल और प्यारे इंसान हैं।
मनारा-अंकिता में एल्विश ने कराई दोस्ती
यहीं से कहानी ने मोड़ लिया। लाफ्टर शेफ की शूटिंग के बाद एक पार्टी का आयोजन हुआ था, जो अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के घर पर थी। मनारा उस पार्टी में जाने से झिझक रही थीं क्योंकि उनकी अंकिता से अब तक कोई बातचीत नहीं हुई थी। लेकिन एल्विश ने उन्हें पार्टी में चलने के लिए मनाया और जबरदस्ती साथ ले गए। यहीं से दोनों की दूरी कम हुई और बातचीत की शुरुआत हुई।
पार्टी के बाद जैसे-जैसे वक्त बीता, मनारा और अंकिता के बीच एक मजबूत बॉन्ड बनता गया। फिर चाहे वो लाफ्टर शेफ का सेट हो या होली पार्टी, दोनों को कई बार साथ में मस्ती करते हुए देखा गया। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक रील में दोनों को एक स्कूटर पर बैठकर हंसी-मजाक करते हुए देखा गया, जिसने फैंस को खूब एंटरटेन किया।
मनारा-अंकिता में प्यारी सी बॉन्डिंग
फैन्स भी इस नई दोस्ती को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर #Mankita ट्रेंड कर रहा है और लोग दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। एक समय था जब बिग बॉस के घर में दोनों के झगड़े चर्चा में थे, लेकिन अब यह बदलाव दर्शकों के लिए एक पॉजिटिव सरप्राइज है। फिलहाल, मनारा की ये खुलासे भरी बातचीत और अंकिता के साथ उनकी नई दोस्ती दोनों को एक बार फिर से सुर्खियों में ला चुकी है और फैंस को उम्मीद है कि ये दोस्ती आगे भी ऐसे ही कायम रहेगी।
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ मनाया बर्थडे, सोशल मीडिया पर मिला सबूत
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
23 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines