हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बारिश में अपने पिता की अर्थी उठाते दिखीं Mannara Chopra, नहीं थमे दोनों बहनों के आंसू

Mannara Chopra Father Last Rites: मनारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार का बेहद इमोशनल वीडियो सामने आया है। एक्ट्रेस और उनकी बहन का पिता के निधन पर रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों पिता की अर्थी पकड़े रोती हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता के अंतिम संस्कार का वीडियो आ गया है। (Photo Credit- Instagram)

Mannara Chopra Father Last Rites: ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हुआ है। आज मनारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार होगा। अब प्रियंका चोपड़ा के फूफा के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी शरू हो चुकी है। मनारा चोपड़ा के पापा के अंतिम संस्कार से पहला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर किसी का भी दिल रो उठेगा। इस वीडियो में दोनों बहनें अपने पिता की अर्थी को उठाकर चलती हुई नजर आ रही हैं।

रमन राय हांडा के अंतिम संस्कार का वीडियो आया सामने

आपको बता दें, आज रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार था और आखिरी वक्त पर वेन्यू चेंज किया गया है। मुंबई वेस्ट के ओशिवारा हिंदू श्मशान भूमि में अब मनारा चोपड़ा के पिता का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें मनारा अपने पिता का शव उठती हुई नजर आ रही हैं और उनके ठीक पीछे उनकी बहन मिताली हांडा दिखाई दे रही हैं। दोनों बहनें अपने पिता को शमशान तक लाते हुए रोती हुई नजर आ रही हैं। मिताली का तो रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

मनारा और मिताली ने रोते हुए उठाई पिता की अर्थी

तेज बारिश में दोनों बहनें मिलकर अपने पिता को शमशान भूमि लेकर पहुंची हैं, ताकि उनके निधन के बाद सारी अंतिम क्रियाएं पूरी की जा सकें। मनारा चोपड़ा अपने आपको संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं, जबकि अपनी बहन मिताली पिता को खोने से टूट गई हैं। पिता के पार्थिव शरीर को देखकर मिताली के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा है। इन दोनों के साथ बाकी चोपड़ा कजिन भी दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: The Traitors के 5 कंटेस्टेंट्स में नहीं कोई दम, 3 एपिसोड तक बनकर रह गए फिसड्डी

प्रियंका चोपड़ा नहीं हुईं फूफा के फ्यूनरल में शामिल

प्रियंका चोपड़ा तो अपने फूफा के फ्यूनरल में नहीं आईं, लेकिन उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपने फूफा की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में मनारा चोपड़ा की मां भी दिखाई दे रही हैं। पति को खोने के बाद वो भी पूरी तरह से टूट गई हैं। वहीं, इस वक्त मनारा अपने परिवार को संभालती हुई नजर आ रही हैं। वो ना सिर्फ पिता के अंतिम संस्कार के सारे इंतजाम कर रही हैं, बल्कि अपनी मां और बहन का सहारा भी बनती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वक्त चोपड़ा फैमिली बेहद मुश्किल वक्त से गुजर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola