Mannara Chopra Father Demise: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा के पिता का बीते दिन ही निधन हुआ है। रमन राय हांडा के अंतिम संस्कार के दिल तोड़ देने वाले वीडियो सामने आए थे। मनारा पिता की चिता को मुखाग्नि मिलने के बाद खुद को संभाल नहीं पाईं और बेहोशी की हालत में दिखीं। मनारा और उनके परिवार के लिए ये वक्त सबसे कठिन है। वहीं, अब मनारा चोपड़ा के पापा के अंतिम संस्कार के बाद उनका उठाला रखा गया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर सभी शुभचिंतकों को उठाला सेरेमनी की जानकारी दी है।
क्या होती है उठाला सेरेमनी?
सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि उठाला सेरेमनी होती क्या है? दरअसल, ये रस्म पंजाबी लोग करते हैं। इसे पगड़ी की रस्म भी कहा जाता है। जब किसी का निधन होता है, तो उस शख्स की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में पाठ रखा जाता है। सभी परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार उस शख्स की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं। पाठ के बाद पगड़ी की रस्म की जाती है, जिसमें घर के पुरुष को पगड़ी पहनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद लंगर रखा जाता है।
कब और कहां है मनारा के पिता की उठाला सेरेमनी?
अब रमन राय हांडा की उठाला सेरेमनी की जानकारी शेयर करते हुए मनारा चोपड़ा ने बतया है कि ये रस्म आज यानी 19 जून को दोपहर 1 से 2 बजे तक की जाएगी। साथ ही वेन्यू को लेकर भी मनारा ने डिटेल्स शेयर की हैं। रमन राय हांडा का उठाला ‘गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, 4 बंगला, अंधेरी पश्चिम, लैंडमार्क: डीएन समारोह मेट्रो स्टेशन के सामने’ किया जाएगा। इस दौरान कोई भी इस रस्म में शामिल हो सकता है और इस शोक की घड़ी में परिवार का साथ दे सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं लापता होना चाहता हूं…’, Abhishek Bachchan का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल
पिता को खोकर टूटीं मनारा चोपड़ा
मनारा चोपड़ा और उनकी बहन के लिए इस वक्त खुद को संभालना काफी मुश्किल है। कल ये दोनों बहनें एक-दूसरे को सहारा देती हुई नजर आई थीं। जब मनारा बेहोश हो रही थीं, तो उनकी बहन मितली हांडा ने ही उन्हें गले लगाया था और उनके आंसू भी पोंछे थे। ये दोनों बहनें अपनी मां का भी ध्यान रख रही हैं, जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। मनारा का परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। अब उनके रिश्तेदार उन्हें ढाढ़स देने की कोशिश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
19 mins agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 hr ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
2 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
3 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
3 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
22 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
22 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines