Mannara Chopra Father Passed Away: बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं मन्नारा चोपड़ा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता रमन राय हांडा का बीते दिन 16 जून, 2025 को निधन हो गया है। उन्होंने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दुखद खबर को खुद मन्नारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया। बताया जाता है कि मन्नारा चोपड़ा के पिता कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार को अपनी अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर से चोपड़ा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। आइए जानते हैं कि मन्नारा चोपड़ा की अपने पिता के साथ कैसी बॉन्डिंग थी?
मन्नारा का पिता संग कैसा था बॉन्ड?
बता दें कि मन्नारा चोपड़ा अपने पिता रमन राय हांडा के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती थीं। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं। मन्नारा को अपने पिता के साथ बॉन्डिंग को लेकर हमेशा बातचीत करते हुए देखा गया है। यही नहीं उन्होंने कई बार पब्लिकली जिक्र किया है कि उन पर अपने पिता का गहरा असर रहा है। मन्नारा बता चुकी हैं कि उन्होंने अपने पिता से ही कड़ी मेहनत करना, ईमानदारी से चलना और सिद्धांतों पर बने रहना सीखा है।
यह भी पढ़ें: आपकी याद आती है बहुत…’ हिना खान का फादर्स डे पर छलका दर्द, पापा की गोद में आईं नजर
क्या करते थे मन्नारा के पिता?
मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा दिल्ली हाईकोर्ट के बड़े वकीलों में से एक थे। वकालत को लेकर उनका बड़ा नाम था। इसके अलावा रमन राय हांडा समाजसेवी भी थे। वह समाज के हित के लिए किए जाने वाले कार्यों में हमेशा एक्टिव रहते थे। वकालत के अलावा मन्नारा के पिता को राजनीति में काफी रुचि थी। देश के गंभीर मुद्दों पर वह हमेशा मुखर होकर अपनी राय रखते थे। ये बात अलग है कि उन्होंने कभी राजनीति में एंट्री नहीं की।
पिता के निधन पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
मन्नारा चोपड़ा ने फादर्स डे के एक दिन बाद ही अपने पिता को खो दिया है। उनके निधन पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत दुख और दर्द के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह 16 जून, 2025 को हमें छोड़कर चले गए हैं। वह हमारे परिवार की ताकत थे।’
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
56 mins ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
2 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
4 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
6 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
7 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
7 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
8 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines