Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 कौन जीतेगा अभी तो इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस बार मेकर्स न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि दर्शकों के साथ भी गेम खेल रहे हैं। लवकेश की एविक्शन के बाद शो के विजेता को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ गई है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 की एक कंटेस्टेंट का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। अब मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज शेयर की हैं और उन्होंने इस सीजन के किसी कंटेस्टेंट पर निशाना साधा है।
मनारा ने फैंस से की खास गुजारिश
आपको बता दें, मनारा ने अपने पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया, ऐसे में इनका इशारा किसकी तरफ है इसका अंदाजा तो आपको खुद ही लगाना होगा। तो चलिए जानते हैं अब मनारा का इस शो को लेकर और कंटेस्टेंट को लेकर क्या कहना है? दरअसल, अब मनारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘मुझे उम्मीद है कि इस बार असली पर्सनालिटी क्राउन अपने घर ले जाएगी। असली लोगों को प्यार और सपोर्ट करें। आप लोग सही चुनाव करें। आने वाली पीढ़ियों के लिए सही उदाहरण सेट करो।’
मनारा चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
मनारा ने किसे किया टारगेट?
पहले तो ऐसा लगा कि मनारा यहां मुनव्वर फारूकी को टारगेट कर रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वो यहां किसी ओटीटी के कंटेस्टेंट की ही बातें कर रही हैं। मनारा ने अपने अगले पोस्ट में लिखा, ‘जब आप बाहर से सपोर्ट की मांग करते हैं, तो आप अपने अस्तित्व को खो देते हैं, इतना अच्छा बनो कि आप जीत सको और लोगों के दिलों में खुद अपनी जगह बना सको। दूसरों के कंधों पर चढ़कर या उनकी पॉपुलैरिटी से नहीं। अपनी चीजें ठीक करो और खुद अपना गेम खेलो, अपने दोस्तों या परिवार के सपोर्ट से नहीं। असली लोगों को जीत दिलाओ।’
जुगाड़बाजी से कौन बना बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा?
इसके बाद भी मनारा ने एक वीडियो शेयर कर कहा है, ‘पहले जुगाड़ लगाकर घर में एंट्री लेने की कोशिश और जुगाड़ लग गया तो एंट्री ले ली। फिर गेम जीतना है तो इंडस्ट्री में दोस्त-यारों को इकट्ठा करो, उनसे अपने नारे लगवाओ। क्या बकवासबाजी चल रही है?’ मनारा ने गुजारिश की है कि असली लोगों को ही विनर बनाएं न कि ऐसे लोगों को जो जुगाड़बाजी से यहां तक आए हैं। मनारा ने ये तक कहा कि ये लिपस्टिक लगाने का शो नहीं है और न ही लड़ाई-झगड़े करने का शो है। इतने महीनों से वो देख रही थीं लेकिन चुप थीं, लेकिन अब जब ये दोबारा हो रहा है और फिनाले आ रहा है तो कंट्रोल नहीं हो रहा है। एक्ट्रेस ने कहा है कि आप जिससे प्रेरित महसूस करते हो और आने वाली पीढ़ियों को जिस तरह से देखना चाहते हैं उसके हिसाब से वोट करो।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
8 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
8 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
10 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
12 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
12 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
13 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
14 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
15 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines