Manisha Rani Latest Interview: फिर से Pooja Bhatt को Manisha Rani को लेकर दिया गया पुराना बोल्ड स्टेटमेंट सुर्खियों में छाया हुआ है. एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने मनीषा के लिए कहा था कि वे उन्हें हीरोइन मटेरियल नहीं लगती हैं. यहां तक की उनका फ्लर्ट करना भी पूजा को नकली लगता है. इस पर मनीषा रानी का जवाब सामने आया है.
यह भी पढ़ें: वो डायरेक्टर जिसने कॉमेडी से ऑडियंस के दिलों में बनाया घर, अब बेटी ‘सुपरहीरोइन’ बन जीत रही दिल; पहचाना कौन?
मनीषा रानी ने क्या कहा?
Filmygyan को दिए गए इंटरव्यू के दौरान मनीषा रानी ने पूजा भट्ट के पुरानी टिप्पणी पर जवाब दिया है. हीरोइन मटेरियल ना लगने पर मनीषा कहती हैं कि “उस समय उन्होंने मुझे एक्टिंग करते हुए नहीं देखा था. उस समय उनका स्टेटमेंट इटेन्शनल नहीं था. मुझे लगता है कि अब वो जब मुझे देख रही होंगी, तो उनको लगेगा कि अगर कोई इंसान अपने ऊपर काम करता है और कुछ सीखने की कोशिश करता है, तो वो बन सकता है, जिसके लिए वो लायक भी नहीं होता.”
यह भी पढ़ें: Arijit Singh ने किस गाने से बॉलीवुड में की एंट्री? आते ही बन गए थे आशिकों के फेवरेट; फिर जमाई धाक
मनीषा आगे कहती हैं कि “शायद, उस समय मैं उतनी लायक नहीं होती हैं, जो उनको लगा हो कि मैं हीरोइन बन पाऊंगी या फिर ये कुछ अच्छा काम आगे कर पाएगी. तो ठीक है. इट्स ओके.” पूजा भट्ट के बयान पर मनीषा ने बड़ा न्यूट्रल जवाब दिया और नॉर्मल रहीं.
Bigg Boss OTT Season 2 में थे दोनों साथ
मनीषा रानी और पूजा भट्ट इससे पहले Bigg Boss OTT Season 2 में एकसाथ कंटेस्टेंट थे. इसी बीच पूजा भट्ट ने मनीषा को लेकर ऐसा बोल्ड स्टेटमेंट दिया था. उस समय शो के दौरान हुए मनमुटाव का असर पूजा भट्ट पर साफ देगा जा सकता था. लेकिन अब मनीषा ने उस पुराने स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
मनीषा रानी का करियर
मनीषा रानी Bigg Boss OTT Season 2 में टॉप 3 तक पहुंची थी. हालांकि, उस सीजन को एल्विश यादव ने जीत लिया था. पूरे सीजन को 24 घंटे लाइव स्ट्रीम किया गया था. फिलहाल मनीषा बॉलीवुड में जाना माना नाम बन चुकी हैं. उन्होंने कई लोगों के साथ काम किया है.
यह भी पढ़ें: बैटल ऑफ गलवान’ का गाना ‘मातृभूमि’ नहीं है अरिजीत सिंह का आखिरी सॉन्ग? सिंगर ने खुद दिया हिंट
संबंधित खबरें
कौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
1 hr agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
2 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
3 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
5 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
5 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
6 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
15 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
19 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines