हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Heeramandi के सेट पर 'मल्लिकाजान' ने झेला डिप्रेशन, Manisha Koirala बोलीं- बस शूटिंग खत्म होने का था इंतजार

Manisha Koirala, Heeramandi: एक्ट्रेस मनीषा कोइराला जो इन दिनों ‘मल्लिकाजान’ बनकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि ‘हीरामंडी’ के सेट पर उन्हें डिप्रेशन भी झेलना पड़ा।

विज्ञापन
Manisha Koirala

Manisha Koirala, Heeramandi: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। जिसे देखो वो हीरामंडी के बारे में चर्चा करता नजर आता है। इस वेब सीरीज में फेमस एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने ‘मल्लिकाजान’ का रोल अदा किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लेकिन एक्ट्रेस के लिए ‘हीरामंडी’ का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था और उन्होंने सीरीज के सेट पर डिप्रेशन झेला।

मेरी बॉडी और दिमाग पर हुआ बड़ा असर

दरअसल, हाल ही में एनडीटीवी संग बातचीत में मनीषा कोइराला ने इसके बारे में बात की। एक्ट्रेस ने इस दौरान बताया कि कैंसर की वजह से उनकी बॉडी पर गंभीर असर हुआ है और ‘हीरामंडी’ की शूटिंग के दौरान उन्हें डिप्रेशन तक झेलना पड़ा। इस पर बात करते हुए मनीषा ने कहा कि मैं जानती हूं कि कैंसर की वजह से मेरी बॉडी और दिमाग पर इसका असर हुआ है और ये आपस में जुड़ा हुआ भी है।

मैं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हूं

मनीषा कोइराला ने आगे कहा कि आज भी कभी-कभी मैं डिप्रेशन का शिकार हो जाती हूं और हीरामंडी की शूटिंग के दौरान भी मैंने इसको झेला। एक्ट्रेस ने कहा कि डिप्रेशन की वजह से मेरा मूड भी बहुत बदल गया था और मैं बस सोच रही थी कि एक बार शूटिंग खत्म हो जाए, तो मैं अपनी सेहत पर ध्यान दूं। इतना ही नहीं बल्कि फिल्मीज्ञान के संग बात करते हुए भी मनीषा ने एक और दिलचस्प किस्से का खुलासा किया था।

मनीषा ने रेखा के बारे में की बात

मनीषा ने इस बातचीत में बताया कि वो मशहूर एक्ट्रेस रेखा कि बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने कहा कि रेखा से भी इस रोल की पेशकश की गई थी, जिसके बारे में रेखा ने उन्हें खुद बताया था। जैसे ही उन्होंने हीरामंडी में मुझे ‘मल्लिकाजान’ के रोल में देखा तो उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि तुमने इसे बहुत अच्छे से किया है। आपने इस किरदार में जान डाल दी और इसी के साथ मेरी प्रार्थना भी पूरी हो गई।

मनीषा ने रेखा की तारीफ

मनीषा ने आगे कहा कि उनकी आंखों में आंसू थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उन्हें रुला रही हैं। मनीषा ने रेखा के इस किस्से को बताते हुआ कहा कि वो देवी हैं और उनका काम, उनकी सुंदरता, उनकी आवाज सब कुछ उन्हें एक बेहद शानदार इंसान बनाता है। बता दें कि रेखा की आज भी उतनी ही बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग आज भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- TV की फेमस एक्ट्रेस का प्राइवेट वीडियो लीक, कौन हैं Jyothi Rai?

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें