Manisha Koirala on Wearing Bikini: मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। वो फिलहाल हिंदी सिनेमा में अपनी दूसरी पारी खेल रही हैं। अपने फिल्मी करियर और प्राइवेट लाइफ को लेकर एक के बाद की खुलासे कर रही हैं। मनीषा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक फोटोग्राफर का जिक्र किया है जिसने उन्हें एक बार बिकिनी ना पहनने पर डांट लगा दी। क्या कुछ कहा है मनीषा ने, इस रिपोर्ट में जानिए।
फोटोग्राफर ने लगाई मनीषा को डांट
दरअसल एक इंटरव्यू में मनीषा ने अपने शुरुआती करियर का एक किस्सा बताया है। मनीषा के इस किस्से को सुनकर उनके सभी फैंस काफी हैरान हो गए। उन्होंने कहा है कि एक बार एक फोटोग्राफर ने उन्हें टू पीस बिकिनी पहनने के लिए कहा था, जो कि मनीषा ने मना कर दिया था। मनीषा ने बताया कि बिकिनी वो सिर्फ तैराकी करने के लिए पहनती हैं, इसलिए वो बिकिनी में फोटोशूट नहीं करा सकतीं।
उन्होंने कहा शुरुआती दिनों में जब मैं फिल्में करने से पहले अपना फोटोशूट कराने गई थीं तो एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनसे कहा था कि तुम तो बहुत अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हो लेकिन उसके लिए तुम अच्छा सा फोटोशूट करा लो। उस वक्त वो फोटोग्राफर मनीषा के लिए बिकिनी लेकर आए लेकिन मनीषा ने उनसे इनकार कर दिया। मनीषा ने कहा कि अगर इस तरह से ही उन्हें फिल्मों में आने का मौका मिलेगा तो वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: विशाल पांडे को पड़ा चाटा, घर में खिलाफ पर बाहर सपोर्ट में आई जनता; सेलेब्स ने भी दिया साथ
मनीषा की बात पर फोटोग्राफर का जवाब
मनीषा ने जब बिकिनी पहनने से मना किया तो उस फोटोग्राफर ने मनीषा पर एक मीन कॉमेंट किया। मनीषा कोइराला ने बताया कि उनसे उस फोटोग्राफर ने कहा कि जो मिट्टी पिघलने से शर्मिंदगी हो, उससे मूर्ति कैसे बनाऊं’। मनीषा कोइराला ने आगे इस इंटरव्यू में कहा कि आज तक मैं उस फोटोग्राफर की बात नहीं भूली हूं।
‘स्टार बनीं तो मैंने अपनी मर्जी से कराया फोटोशूट’
मनीषा कोइराला ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि जब वो 90 के दशक में एक बड़ी एक्ट्रेस बन गईं तो उसी फोटोग्राफर ने उन्हें कहा कि ‘मैं तो जानता ही था तुम एक दिन बड़ी स्टार जरूर बनोगी’। इसके बाद मनीषा ने कहा कि फिर उसने मेरा फोटोशूट मेरे हिसाब के कपड़ों में ही किया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: क्या घर में बॉयकॉट होंगे विशाल पांडे? वड़ा पाव गर्ल ने खेला गेम
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
30 mins agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
21 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
23 hrs agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
23 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines