Manisha Koirala ने बिकिनी पहनने से किया था इनकार, Heeramandi में हिट हुआ था एक्ट्रेस का रेप सीन

Manisha Koirala on Wearing Bikini: इंडस्ट्री में बहुत सारी ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने कभी ना कभी पर्दे पर या फिर फोटोशूट में बिकिनी पहनने से मना किया है। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं मनीषा कोइराला भी। बिकिनी ना पहनने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बिकिनी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया है। क्या कुछ कहा है मनीषा कोइराला ने इस रिपोर्ट में जानिए

Manisha Koirala on Wearing Bikini

Manisha Koirala on Wearing Bikini

Manisha Koirala on Wearing Bikini: मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ की सक्सेस को इंजॉय कर रही हैं। वो फिलहाल हिंदी सिनेमा में अपनी दूसरी पारी खेल रही हैं। अपने फिल्मी करियर और प्राइवेट लाइफ को लेकर एक के बाद की खुलासे कर रही हैं। मनीषा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में एक फोटोग्राफर का जिक्र किया है जिसने उन्हें एक बार बिकिनी ना पहनने पर डांट लगा दी। क्या कुछ कहा है मनीषा ने, इस रिपोर्ट में जानिए।

विज्ञापन

फोटोग्राफर ने लगाई मनीषा को डांट

दरअसल एक इंटरव्यू में मनीषा ने अपने शुरुआती करियर का एक किस्सा बताया है। मनीषा के इस किस्से को सुनकर उनके सभी फैंस काफी हैरान हो गए। उन्होंने कहा है कि एक बार एक फोटोग्राफर ने उन्हें टू पीस बिकिनी पहनने के लिए कहा था, जो कि मनीषा ने मना कर दिया था। मनीषा ने बताया कि बिकिनी वो सिर्फ तैराकी करने के लिए पहनती हैं, इसलिए वो बिकिनी में फोटोशूट नहीं करा सकतीं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा शुरुआती दिनों में जब मैं फिल्में करने से पहले अपना फोटोशूट कराने गई थीं तो एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनसे कहा था कि तुम तो बहुत अच्छी एक्ट्रेस बन सकती हो लेकिन उसके लिए तुम अच्छा सा फोटोशूट करा लो। उस वक्त वो फोटोग्राफर मनीषा के लिए बिकिनी लेकर आए लेकिन मनीषा ने उनसे इनकार कर दिया। मनीषा ने कहा कि अगर इस तरह से ही उन्हें फिल्मों में आने का मौका मिलेगा तो वो फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं।

विज्ञापन

मनीषा की बात पर फोटोग्राफर का जवाब

मनीषा ने जब बिकिनी पहनने से मना किया तो उस फोटोग्राफर ने मनीषा पर एक मीन कॉमेंट किया। मनीषा कोइराला ने बताया कि उनसे उस फोटोग्राफर ने कहा कि जो मिट्टी पिघलने से शर्मिंदगी हो, उससे मूर्ति कैसे बनाऊं’। मनीषा कोइराला ने आगे इस इंटरव्यू में कहा कि आज तक मैं उस फोटोग्राफर की बात नहीं भूली हूं।

विज्ञापन

‘स्टार बनीं तो मैंने अपनी मर्जी से कराया फोटोशूट’

मनीषा कोइराला ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि जब वो 90 के दशक में एक बड़ी एक्ट्रेस बन गईं तो उसी फोटोग्राफर ने उन्हें कहा कि ‘मैं तो जानता ही था तुम एक दिन बड़ी स्टार जरूर बनोगी’। इसके बाद मनीषा ने कहा कि फिर उसने मेरा फोटोशूट मेरे हिसाब के कपड़ों में ही किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ