Nepal Gen-Z Protest Manisha Koirala Reaction: नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के बैन होने पर युवाओं का गुस्सा नेपाल सरकार पर जमकर फूट रहा है। जेनरेशन Z सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस प्रोटेस्ट की दिल दहला देने वाली फोटोज काफी वायरल हो रही हैं। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी इस प्रोटेस्ट पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर नेपाल सरकार पर गुस्सा जाहिर किया है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: नेपाल में जेन-Z प्रोटेस्ट पर पीएम ओली का बयान, नहीं देंगे इस्तीफा, जांच के लिए समीति का होगा गठन
पोस्ट में छलका एक्ट्रेस का दर्द
मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोटेस्ट के दौरान की एक इमोशनल फोटो शेयर की है। इसमें एक जूता खून से लथपथ है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आज नेपाल के लिए बेहद काला दिन है। जनता की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके गुस्से और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया गया है।’ मनीषा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग बड़ी संख्या में उनके समर्थन में उतर आए और सरकार से इस हिंसा पर जवाब मांगा।
नेपाल से मनीषा का क्या कनेक्शन?
बता दें मनीषा कोइराला का नेपाल से काफी गहरा नाता रहा है। एक्ट्रेस का जन्म नेपाल के विराटनगर की एक राजनीतिक फैमिली में हुआ। एक्ट्रेस के पिता प्रकाश कोईराला नेपाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इसके साथ ही मनीषा की दादी नेपाल की पहली महिला मंत्री थीं। मनीषा का परिवार नेपाल की सत्ता में बड़े पदों पर रह चुका है।
Gen Z के सामने झुकी नेपाल सरकार
वहीं नेपाल सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया बैन को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे युवाओं के देखकर अब सरकार ने अपना फैसला वापस ले लिया है। युवाओं के प्रोटेस्ट के सामने झुक कर अब नेपाल सरकार ने व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (ट्विटर) और अन्य 26 प्लेटफॉर्म्स को एक्टिव कर दिया है। वहीं इस हिंसा में तकरीबन 20 युवा अपनी जान से हाथ धो बैठे।
सोशल मीडिया पर लगाया था बैन
दरअसल हाल ही में नेपाल सरकार ने 4 सितंबर को व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स (ट्विटर) और अन्य 26 प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया था। सरकार ने इसका कारण देते हुए कहा कि ये फैसला अफवाहों को कंट्रोल में करने के लिए लिया गया है। प्लेटफॉर्म्स बैन होने से सबसे ज्यादा असर युवा पीढ़ी को ही हुआ और वो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आईं। इस हिंसा और प्रोटेस्ट में 20 लोगों की जान भी चली गई। जिससे सोशल मीडिया पर भी बवाल मच गया।
यह भी पढ़ें: Gen-Z Protest के आगे झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से हटाया बैन; हिंसा में हुई थी 20 की मौत
संबंधित खबरें
21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
34 mins ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
19 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
22 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
23 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines