Rafuchakkar Teaser: इन दिनों होस्ट, कॉमेडियन और एक्टर मनीष पॉल खूब सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार एक्टर अपनी आने वाली कॉमेडी सीरीज ‘रफूचक्कर’ से ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस बीच अब एक्टर की अपकमिंग सीरीज का टीजर जारी कर दिया गया है।
इस सीरीज में मनीष पॉल एक ठग के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और इसमें मनीष रूप बदल बदल कर लोगों को अपने जाल में फंसाएंगे और फिर उन्हें ठगने का काम करते हुए दिखाई देंगे।
सीरीज का टीजर हुआ रिलीज
बीते दिन यानी 29 मई को सीरीज का टीजर रिलीज हो चुका है। इस टीजर की खास बात ये है कि इसमें मनीष एक या दो नहीं बल्कि 5 किरदारों में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर का हर एक लुक इतना यूनिक और शानदार है कि कोई उन्हें पहचान नहीं पाएगा। बता दें कि इस फिल्म में मनीष के साथ प्रिया बापट और सुशांत सिंह भी नजर आने वाले हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=-Y5l-TDfioA
प्रिंस नाम के लड़के का किरदार निभाते नजर आएंगे मनीष
बता दें कि वेब सीरीज रफूचक्कर में मनीष प्रिंस नाम के लड़के का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसका कहना है कि लोगों के साथ ठगी करना मेरा शौक नहीं बल्कि पेशा है। बता दें कि इस सीरीज के टीजर को जियो सिनेमा ने रिलीज किया है।
लोगों को ठगना प्रिंस का शौक नहीं पेशा है
साथ ही इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘एक चेहरा, कई मुखौटे…जादूगर या चोर-कलाकार? लोगों को ठगना प्रिंस का शौक नहीं पेशा है। बता दें कि ये सीरीज 15 जून से जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है। बताते चलें कि इस सीरीज को रीतम श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है।
जल्द रिलीज होगी सीरीज
वहीं, मनीष पॉल की बात करें तो एक्टर छोटे पर्दे और फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। रफूचक्कर से पहले एक्टर ने तेरे बिन लादेन, मिक्की वायरस, बा बा ब्लैक शीप, रनबाका, एबीसीडी, तीस मार खां, हिचकी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। वहीं, अब फैंस को एक्टर की आने वाली सीरीज रफूचक्कर का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines