Manish Malhotra का बड़ा फैसला, पहलगाम हमले के बाद हटाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस की पोस्ट

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने बड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी एक्ट्रेस के पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। सोशल मीडिया पर मनीष के इस फैसले की सराहना की जा रही है।

Manish Malhotra, mahira khan, hania aamir

Manish Malhotra, mahira khan, hania aamir

पहलगाम हमले के बाद से ही पूरे देश में इसका गुस्सा देखने को मिल रहा है। हर भारतीय इस पर रिएक्ट कर रहा है। पहलगाम पर हुए आतंकी हमले के बाद भारत सख्त हुआ और पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले कर डाले। इसके बाद पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को भी इंडिया में बैन किया और फिर पाक स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हिंदुस्तान ने बैन कर दिया। वहीं, अब पॉपुलर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा ने हटाई पोस्ट

दरअसल, पाक एक्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन होने के बाद अब मनीष मल्होत्रा ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान और हानिया आमिर के पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा दिया है। जी हां, मनीष मल्होत्रा ने दोनों एक्ट्रेस की पोस्ट को डिलीट कर दिया है। फैशन डिजाइनर ने ये फैसला तब लिया है, जब भारत-पाक के बीच तनाव चल रहा है। मनीष के पोस्ट को हटाते ही सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Galaxy Lollywood (@galaxylollywood)

लोगों ने किए कमेंट्स 

एक यूजर ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि इतनी बेइज्जती। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत बढ़िया किया। तीसरे यूजर ने कहा कि हानिया ये डिजर्व करती थी। एक और यूजर ने कहा कि हानिया का पीआर कोने में रो रहा है। एक अन्य यूजर ने कहा कि सही हुआ। एक और ने कहा कि माहिरा को क्या तमाचा पड़ा है। एक ने कहा कि इनके साथ यही होना चाहिए था। एक और ने कहा कि हमदर्दी का पोस्ट डालने का भी फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Manish Malhotra

Manish Malhotra

पहलगाम हमले के बाद भारत हुआ सख्त

एक अन्य यूजर ने लिखा कि अबे इतनी बेइज्जती। एक ने कहा कि ये इसी के लायक हैं। इस तरह के तमाम कमेंट्स इंटरनेट पर लोग कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिंदुस्तान ने पाकिस्तान स्टार्स हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, बिलाल अब्बास जैसे तमाम स्टार्स को बैन कर दिया गया है। ये सब पहलगाम हमले के बाद हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ