Nidhi Pal
मैं निधि पाल पिछले पांच साल से मीडिया से जुड़ी हूं और Etv Bharat, Amar Ujala Digital जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ जुड़ी हूं।
Read More---विज्ञापन---
Manish Malhotra Diwali Party: देशभर में दिवाली का माहौल बना हुआ है। सभी में इस खास त्योहार को लेकर खूब क्रेज देखने को मिलता है। आम से लेकर खास तक हर कोई तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके साथ ही बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी का आगाज हो गया है। इस पार्टी की शुरुआत मनीष मल्होत्रा से हुई है। बीती शाम मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी (Manish Malhotra Diwali Party) का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आए। पार्टी में ऐश्वर्या राय, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी समेत की सितारों ने शिकरत की।
मनीष मल्होत्रा
इस खास पार्टी में मनीष मल्होत्रा ब्लैक कुर्ता और पैंट में स्टाइलिश नजर आए। इस दौरान उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी और कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोनम कपूर
इस पार्टी में सोनम कपूर गोल्डन कलर की प्लेन साड़ी और कान में हैवी इयररिंग्स पहनकर पहुंचीं। सोनम का लुक काफी ज्यादा सिंपल और एलीगेंट लगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रेखा
हमेशा की तरह खूबसूरत और हसीन रेखा ने सज-धजकर पार्टी में पहुंचीं। वह गोल्डन और ब्लैक साड़ी में हमेशा की तरह कहर ढाती दिखीं।
यह भी पढ़ें: Box Office Report: धड़ाधड़ कमाई कर रही ‘Leo’, दूसरे हफ्ते में ‘12th Fail’ के भी लगे पंख
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नोरा फतेही
डांसिंग क्वीन कही जाने वाली नोरा फतेही ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गोल्डन और ग्रे कलर के नेट गाउन में नजर आई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करण जौहर
मनीष के दोस्त और डायरेक्टर करण जौहर भी इस दिवाली पार्टी का हिस्सा रहे। इस मौके पर करण ब्लैक आउटफिट में नजर आए।

image credit: instagram
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के रोमांटिक कपल में शुमार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी दिवाली की पार्टी में पहुंचे। दोनों एकसाथ काफी अच्छे लग रहे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट
इस मौके पर नीता अंबानी ब्लू कलर की साड़ी तो वहीं उनकी होने वाली बहू राधिका क्रीम कलर का हैवी वर्क का प्लाजो और क्रॉप टॉप पहने नजर आईं। दोनों ने एक साथ कैमरे के सामने पोज दिए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सारा अली खान
दिवाली पार्टी में सारा अली खान कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने रानी पिंक कलर का लहंगा कैरी किया। डीपनेक चोली के साथ इस लहंगे में वह काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जाह्नवी कपूर
वहीं जाह्नवी कपूर गोल्डन कलर के हैवी लहंगे में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मैचिंग क्लच लिया था और अपने बालों को खुला छोड़ दिया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ऐश्वर्या राय
मनीष की पार्टी में बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय रानी पिंक कलर के कुर्ता और प्लाजो पहने पहुंचीं। ऐश्वर्या का यह लुक दिल थाम के देखिएगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सलमान खान
सलमान खान भी मनीष मल्होत्रा की पार्टी में पहुंचे, लेकिन वह बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आए। उन्होंने ग्रे कलर की टी-शर्ट और पैंट कैरी की थी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।