Manish Malhotra Diwali Party: दिवाली का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं? बीती रात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिवाली के मौके पर शानदार पार्टी दी जिसमें बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं शिरकत करने पहुंची। किसी के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा तो किसी की क्यूट स्माइल के लोग दीवाने हो गए। इस बीच आलिया भट्ट जब दिवाली पार्टी में पहुंची तो नेटिजन्स की नजरें भी उनपर टिक गईं। फिर क्या सोशल मीडिया पर आलिया को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। वजह क्या है आइए जानते हैं…
आलिया भट्ट ने रिपीट किया आउटफिट
दरअसल, आलिया भट्ट जब मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंची तो उनका लुक देखने लायक था। पिंक आउटफिट में एक्ट्रेस गजब की कयामत ढाह रहीं थी। उनका लुक किसी को भी दीवाना बना सकता था लेकिन जब उनके आउटफिट को ध्यान से देखा गया तो नेटिजन्स को एक्ट्रेस का मेहंदी फंक्शन याद आ गया। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने मेंहदी फंक्शन में जिस पिंक आउटफिट को पहना था, वही ड्रेस पहनकर एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा के फंक्शन में जा पहुंची।
अब सेलिब्रिटीज अगर अपनी ड्रेस को रिपीट कर लेते हैं, तो उन्हें ट्रोल करने में नेटिजन्स कोई कसर नहीं छोड़ते। बस फिर क्या लोगों ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है। हालांकि एक्ट्रेस रिपीट आउटफिट में भी काफी खूबसूरत लग रहीं थी।
इन एक्ट्रेस के लुक पर टिकी निगाहें
आलिया के अलावा दिवाली पार्टी में अन्य सेलेब्स ने भी चार चांद लगाए। इस मौके पर वेटरन एक्ट्रेस रेखा कांजीवरम साड़ी पहनकर पहुंची। हर बार की तरह अपने लुक से रेखा ने फैंस का पूरा ध्यान खींचा। वहीं जाह्नवी कपूर पर्पल शिमरी साड़ी में पहुंची। खुले बालों के साथ नेकलेस में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लगीं।
श्रद्धा कपूर इस मौके पर क्रीम कलर की साड़ी में पहुंची, जबकि अनन्या पांडे व्हाइट साड़ी में पहुंची। इसके अलावा तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी, नुसरत भरूचा, शरवरी वाघ, नोरा फतेही, करण जौहर, दिशा पाटनी, दिशा पाटनी और कृति सेनन भी पहुंची। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी वाइफ कियारा आडवाणी के साथ पहुंचे।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
25 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines