Manish Malhotra बने इस साल सेलिब्रिटी ब्राइड्स की फर्स्ट चॉइस, इन एक्ट्रेसेस का वेडिंग लहंगा किया डिजाइन

Manish Malhotra Birthday Special: मनीष मल्होत्रा के बर्थडे के खास मौके पर उनके डिजाइन किए गए कुछ पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के वेडिंग लहंगे की बात करते हैं। मनीष ने कई बी-टाउन एक्ट्रेस का वेडिंग आउटफिट डिजाइन कर लाइमलाइट लूटी है।

Manish Malhotra Birthday Special

Image Credit: Instagram

Manish Malhotra Birthday Special: पॉपुलर सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) आज यानी 5 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। पिछले तीन दशकों से फैशन और फिल्म की दुनिया में उन्होंने अपनी जो जगह बनाई है उससे हर कोई वाकिफ है। बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनने के लिए तरस जाती हैं। बेहद कम हसीनाओं को मनीष मल्होत्रा का डिज़ाइनर लहंगा पहनना का चांस मिलता है। वहीं, इस साल बॉलीवुड जगत में कई एक्ट्रेसेस रियल लाइफ में दुल्हन बनी हैं। ऐसे में इन सभी की फर्स्ट चॉइस मनीष बने रहे। जानते हैं साल 2023 में उन्होंने किस- किस एक्ट्रेस के स्पेशल डे को अपने लहंगे से और भी खूबसूरत बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

Kiara Advani

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फेरे लेने के लिए उन्होंने जो आउटफिट पहना था उसकी चर्चा अब तक हो रही है। हर शादी में दुल्हन इसी लुक को कॉपी कर रही हैं। क्या आप जानते हैं कियारा का पेस्टल पिंक और वाइट शादी वाला वेडिंग लहंगा मनीष ने ही डिज़ाइन किया था। सॉफ्ट रोज लहंगे पर कढ़ाई की गई थी और उसे सेक्विन और क्रिस्टल से सजाया गया था। मैचिंग ब्लाउज और गुलाबी और सुनहरे बॉर्डर वाले पारदर्शी दुपट्टे के साथ ये लुक तैयार किया गया था।

विज्ञापन

Parineeti Chopra

परिणीति ने राघव चड्ढा से शादी करने के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आइवरी कलर का लहंगा पहना था। एक्ट्रेस के लहंगे में एक विशेष टुकड़ा था जो उनके दिल के बेहद करीब था। दरअसल, ये उनकी नानी का चाबी का छल्ला था। सबसे खास बात यह है कि इस लहंगे को बनाने में करीब 2500 घंटे लगे थे। वह सुंदर टोनल इक्रू बेस जटिल हाथ की कढ़ाई से सजाया गया है, जिसमें एक मंत्रमुग्ध कर देने वाले रैखिक ज्यामितीय पैटर्न में पुराने सोने के धागे का उपयोग किया गया है। एक्ट्रेस की वेल में देवनागरी लिपि में दूल्हे राजा राघव का नाम लिखा गया था।

विज्ञापन

Shivaleeka Oberoi

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय भी इस साल मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दुल्हन बनी हैं। उन्होंने शादी के दिन के लिए एक लाल रंग का लहंगा चुना जो जरदोजी कढ़ाई से सजा हुआ था। साथ ही इसपर बेहद खूबसूरत सेक्विन वर्क किया गया था। स्पेशल टच देते हुए मनीष ने सिर के घूंघट पर उनका और अभिषेक का नाम लिखा था।

विज्ञापन

Sonnalli Seygall  

सोनाली सहगल ने 7 जून 2023 में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई है। इस दौरान उन्होंने भारी लहंगा छोड़ एक गॉर्जियस साड़ी पहनी। उन्होंने मनीष मल्होत्रा की कलेक्शन से आइवरी थ्रेड वर्क की डिटेलिंग वाली एक खूबसूरत शिफॉन साड़ी चुनी। सोनाली ने इसके साथ एक ओपन-बैक ब्लाउज़ कैरी किया जिसमें क्रिस-क्रॉस टैसल डिटेलिंग थी। इस पस्टेल पिंक लहंगा वेडिंग आउटफिट में एक्ट्रेस की सादगी पर फैंस भी फिदा हो गए थे।

विज्ञापन

Alanna Panday

अनन्या पांडे की कजिन अलाना पांडे ने 16 मार्च को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आइवर मैक्री के साथ शादी की थी। इस दौरान अलाना व्हाइट लहंगा पहने ही दिखाई दी थीं जिसमे वो बेहद खूबसूरत लगीं। इस लहंगे के साथ उन्होंने एक नया ट्रेंड सेट कर दिया। दरअसल, हिन्दू रीती-रिवाज़ों के अनुसार दुल्हन शादी में सफेद लहंगा नहीं पहनती लेकिन अलाना की शादी में ऑल व्हाइट थीम रखी गई थी। जिसके मुताबिक उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिज़ाइन किए हुए व्हाइट लहंगे में अपना ब्राइडल लुक लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ