Mandy Takhar Shekhar Kaushal Separation: पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी तखर ने अपने पति शेखर कौशल के साथ मिलकर तलाक लेने का फैसला किया. शुक्रवार को दोनों ने मिलकर तलाक फाइल किया, जिसको आज साकेत फैमिली कोर्ट ने उनकी पहली अर्जी को मंजूरी दे दी है. मैंडी और शेखर कौशल ने 2024 में शादी की थी. लेकिन अब वे दोनों इस बंधन में बंधकर नहीं रहना चाहते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला दोनों की आपसी सहमती के साथ लिया गया है.
यह भी पढ़ें: 2 बच्चों के पिता और 42 साल के तलाकशुदा एक्टर की दुल्हनिया बनेंगी मृणाल ठाकुर? शादी की डिटेल आई सामने
पिछले साल ही अलग हुए दंपत्ति
मैंडी तखर और शेखर कौशल के बीच पिछले साल यानी 2025 से ही दूरियां आ गई थी, जब दंपत्ति अलग अलग रहने लगे थे. लेकिन सालभर ब्रेक लेने के बाद भी कपल ने अलग होने का फैसला लिया.
वकील ने क्या कहा?
एडवोकेट ईशान मुखर्जी ने IANS को बताया कि साकेत फैमिली कोर्ट ने एक्ट्रेस और शेखर की अर्जी को कानूनी मंजूरी दे दी है. हालांकि, आगे की शर्तों और कार्यवाही के बारे में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है.
Punjabi actress Mandy Takhar has been granted divorce by the Saket family court in Delhi. The separation from Shekhar Kaushal was sought on mutual consent. Her counsel confirmed the first motion has been allowed, while the terms remain confidential.
विज्ञापन— ANI (@ANI) January 16, 2026
कौन है शेखर कौशल?
मैंडी तखर के पति शेखर कौशल एक जिम ट्रेनर और सीईओ हैं. इन दोनों ने फरवरी, 2024 में एक दूसरे से शादी कर ली थी, लेकिन ज्यादा दिन तक यह रिश्ता टिक नहीं पाया. 2026 में दोनों की आपसी सहमती से तलाक हो रहा है.
यह भी पढ़ें: The 50: फराह खान का रियलिटी शो ‘द 50’ कब और कहां देगा दस्तक? जानें कंफर्म कंटेस्टेंट्स के नाम
मैंडी तखर का करियर
मैंडी तखर जानीमानी पंजाबी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 2009 में पंजाबी फिल्म ‘एकम-सन ऑफ सोएल’ से शुरुआत की थी. अब तक एक्ट्रेस ने कई हिट पंजाबी फिल्में दी हैं. इसके अलावा मैंडी सिंगर हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘वन थाउजैंड माइल्स’ में भी नजर आई. बता दें कि मैंडी ने दिलजीत दोसांझ से लेकर बब्बू मान, सिद्धू मूसेवाला जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ भी काम किया है.
यह भी पढ़ें: साई पल्लवी बनेंगी जुनैद खान का लकी चार्म? Ek Din का टीजर आउट, देखिए कैसा है वीडियो
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines