मशहूर सिंगर का छोटी उम्र में निधन, म्यूजिक इंडस्ट्री में मचा कोहराम

Mandisa Hundley Passes Away: मनोरंजन जगत में हर रोज गम के बादल छा जाते हैं। बीते दिन फिल्म प्रोड्यूसर मोहन भाकरी का निधन हुआ था और अब मशहूर सिंगर ने छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Mandisa Hundley

Mandisa Hundley

Mandisa Hundley Passes Away: आजकल ऐसा लग रहा है कि मनोरंजन इंडस्ट्री को किसी की नजर-सी लग गई है। आए दिन किसी ना किसी के मरने की खबरें सामने आ रही हैं। बीती रात भी खबर आई थी कि मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर मोहन भाकरी का निधन हो गया है।

विज्ञापन

म्यूजिक इंडस्ट्री में गम के बादल

इस गम से अभी इंडस्ट्री उभरी भी नहीं थी कि अब म्यूजिक इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। जी हां, मशहूर अमेरिकी म्यूजिशियन मैंडिसा हंडले का निधन हो गया है। मैंडिसा के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और उनके फैंस भी गम में हैं। हर कोई मैंडिसा हंडले के लिए दुआ कर रहा है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

विज्ञापन
Mandisa Hundley

Mandisa Hundley

महज 47 साल की थी सिंगर

मैंडिसा हंडले का पूरा नाम मैंडिसा लिन हंडले था। बता दें कि मैंडिसा अभी 47 साल की थी और बेहद कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दें कि क्रिश्चियन रॉक रेडियो स्टेशन के-लव ने शुक्रवार को उनके निधन की घोषणा की। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि नैशविले, टेनेसी में उनके घर पर मैंडिसा का निधन हो गया। वहीं, डेली मेल के अनुसार, क्रिश्चियन रेडियो स्टेशन के-लव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अपने म्यूजिक से भी ज्यादा प्लैटिनम बेचने वाली सिंगर हमेशा अपने बड़े दिल और ईमानदारी के लिए जानी जाएगी। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं रही, लेकिन लोगों के दिलों में वो हमेशा रहेंगी।

विज्ञापन
Mandisa Hundley

Mandisa Hundley

अमेरिकन आइडल के 5वें सीजन में 9वें नंबर पर रहीं

मैंडिसा हंडले ने अपने करियर में बहुत संघर्ष किया है। बता दें कि अमेरिकन आइडल के 5वें सीजन में उन्होंने नौवे नंबर पर अपनी जगह बनाई थी। साल 2007 में मैंडिसा का पहला एल्बम ‘ट्रू ब्यूटी’ रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं, साल 2013 में उन्होंने अपने एल्बम ‘ओवरकमर’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। हालांकि अब मैंडिसा हमारे बीच नहीं रही और अभी तक उनकी मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ