Mandira Bedi Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मंदिरा हमेशा से अपनी फिटनेस को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। बढ़ती उम्र में उन्होंने जिस तरह से खुद को फिट रखा है, फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे तो मंदिरा वीडियो में बढ़ती उम्र को लेकर एक खास मैसेज देती हुई दिख रही हैं लेकिन उनके बदले लुक को देखने के बाद फैंस को झटका लगा है। फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि उन्होंने अपने चेहरे के साथ जरूर कुछ कराया है।
क्या है मंदिरा बेदी का पोस्ट
मंदिरा बेदी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिटनेस को लेकर अपने फैंस को खास मैसेज देती हुई दिख रही हैं। वीडियो के साथ मंदिरा ने एक नोट लिखा, ‘शालीनता के साथ उम्र को मत बढ़ाओ, साहस के साथ उम्र को बढ़ाओ।’ इस मैसेज को खुद मंदिरा बेदी भी बोलती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें: तुम घटिया सीन देती हो… जब डायरेक्टर ने एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक तो नेशनल अवॉर्ड जीतकर की थी बोलती बंद
चेहरा देखकर शॉक्ड हुए फैंस
उधर, मंदिरा बेदी का वीडियो देखने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए हैं। कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को कंफर्म करने के लिए कहा कि वीडियो में दिख रहीं मंदिरा बेदी ही हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘सर्जरी गलत हो गई है क्या?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप इतनी बदली हुई क्यों लग रही हो?’ एक अन्य यूजर ने पूछा, ‘कुछ खराब डाइट ले ली क्या, इतने बदले हुए क्यों लग रहे हो?’ इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।
चेहरा देख पहचानना हुआ मुश्किल
दरअसल, मंदिरा बेदी अपने नए वीडियो में काफी अलग दिख रही हैं। उनका बदला चेहरा देखकर उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि लोग एक्ट्रेस को काफी ट्रोल कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदिरा को साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘साहो’ में देखा गया था। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिलहाल काम से ब्रेक लेकर एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines