बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। 12 जून को संजय कपूर का निधन हो गया था और 19 जून को संजय पंचतत्व में विलीन में हुए। बीते दिन यानी 22 जून को संजय कपूर की प्रेयर मीट रखी गई, जिसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान को साथ देखा गया था। इस बीच अब संजय कपूर की बहन ने भी अपने भाई को खोने का गम जाहिर करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि संजय की बहन मंधिरा कपूर ने क्या लिखा है?
मंधिरा कपूर ने शेयर किया पोस्ट
मंधिरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी भाई के संग कई तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए मंधिरा कपूर ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। मंधिरा कपूर ने लिखा कि मैंने और भाई ने बीते चार साल से बात नहीं की थी। अंहकार की वजह से भाई-बहनों के बीच एक बेवजह का झगड़ा चलता रहा।
बहन को भाई को खोने का गम
मंधिरा ने लिखा कि हमने साथ में बेहद शानदार समय बिताया है। देर रात तक जागना, घर से देर से निकलना, पागलपन और हंसी-मजाक का वो समय, जो हमने एक-दूसरे के साथ बिताया है। उन्होंने हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखा है और एक सच्चा बड़ा भाई और दोस्त होने का फर्ज निभाया है। हालांकि, आखिर में जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है।
मुझे भाई की याद आती है- मंधिरा
उन्होंने आगे लिखा कि भाई के साथ अपने पलों को मैं कभी भी नहीं भूल पाऊंगा, जो खराब हुआ हमने उसे कभी भी सही नहीं किया। हालांकि, मुझे यकीन है कि हमारे अलग होने के बाद भी वो जानते थे कि मैं उनसे प्यार करता हूं। मुझे अपने प्यारे भाई की याद आती है। इस लाइफ में अब मैं उन्हें नहीं देख पाऊंगी और ये एक कठिन सच है। मुझे पता है कि वो अब पिताजी के साथ है और एक दिन हम सब एक बार फिर साथ होंगे लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। मंधिरा के पोस्ट में आगे क्या है इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Sardaar Ji 3 का ट्रेलर देखकर क्या बोले यूजर्स? Diljit Dosanjh की फिल्म को लेकर हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
8 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
10 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
11 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
12 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
13 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
13 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines