Netflix Web Series Mandala Murders: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर, सुरवीन चावला और वैभव राज गुप्ता की सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ को रिलीज हुए 5 दिन बीत गए हैं। इसके बावजूद लोग सीरीज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि सीरीज ने नेटफ्लिक्स की टॉप 10 रैंकिंग में अपनी पहली जगह बना रखी है। गोपी पुथरन के डायरेक्शन में बनी ‘मंडला मर्डर्स’ को IMDb पर 6.4 रेटिंग की रेटिंग दी गई है। जिस तरह से सीरीज टॉप पर ट्रेंड कर रही है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीरीज की कहानी को लाेग कितना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हम आपको 3 कारण बताएंगे जो ‘मंडला मर्डर्स’ देखने के लिए आपको मजबूर कर देंगे।
क्या है मंडला मर्डर्स की कहानी
‘मंडला मर्डर्स’ में चरणदासपुर गांव के वरुणा फाॅरेस्ट की कहानी दिखाई गई है, जहां सदियों पुरानी मान्यताओं के चलते कई सारे मर्डर होते हैं। कुछ औरतें अपने भगवान अस्त्या को धरती पर लाने के लिए लोगों के अलग-अलग बॉडी पार्ट्स एकत्रित करने की कोशिश करती हैं। लोग वरदान मांगने आते हैं, जिसके बदले में उन्हें अपना अंगूठा देना होता है। यहीं से खूनी खेल शुरू होता है, जो आगे जाकर खौफनाक मोड़ लेता है।
यह भी पढ़ें: Mandala Murders की तरह डार्क थ्रिलर से भरपूर हैं ये 5 वेब सीरीज, OTT पर करें एन्जॉय
सस्पेंस का बाप है मंडला मर्डर्स
आमतौर पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं लेकिन ‘मंडला मर्डर्स’ सबकी बाप निकली है। पहला एपिसोड देखने के बाद आप सीरीज के 8 एपिसोड्स देखे बिना आप स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। 8 एपिसोड तक कहानी क्या मोड़ लेगी और क्या ट्विस्ट आएगा इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं।
वैभव राज की दमदार एक्टिंग
सोनी लिव की सीरीज ‘गुल्लक’ में अन्नू का किरदार निभाने वाले वैभव राज गुप्ता ने ‘मंडला मर्डर्स’ में दमदार एक्टिंग की है। वहीं वाणी कपूर ने CIB अधिकारी का किरदार प्ले किया है, जबकि सुरवीन चावला ने नेता का किरदार प्ले किया है। दिलचस्प बात ये है कि सीरीज में जितने भी किरदार हैं, सब कहीं न कहीं एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं।
खौफनाक सीन्स उड़ा देंगे होश
‘मंडला मर्डर्स’ में इतने ज्यादा खौफनाक सीन्स हैं, जो आपके होश उड़ा देंगे। पहले ही एपिसोड में जिस तरह डेडबॉडी को दिखाया जाता है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
17 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
23 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines