Mandakini: बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी (Mandakini) का नाम आते ही आंखों के सामने एक प्यारा सा चेहरा आ जाता है। मंदाकिनी इंडस्ट्री का वो नाम है जिसने अपने हुस्न के जलवे बिखेर कर लाखों दिलों को धड़का दिया था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उनकी शानदार एक्टिंग ने सभी को उनका दीवाना बना दिया था। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि वो फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं। दरअसल एक्ट्रेस ने शादी कर ली थी और वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहीं थी।
मंदाकिनी के बारे में उड़ी थी ये अफवाह Mandakini
मंदाकिनी हाल ही में ‘द कपिल शर्मा शो’ में आईं थीं। इस शो में उनके साथ संगीता बिजलानी और उषा उसगांवकर भी आईं थीं। शो के दौरान मंदाकिनी ने एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया की एक बार उनके बारे में अफवाह उड़ी थी कि उनके पिता ने उन्हें गोली मार दी। एक्ट्रेस ने बताया कि जैसे ही वो सेट पर पहुंची लोग उनसे इस बारे में पूछने लगे कि क्या मैं ठीक हूं। मैं समझ नहीं पाई कि ऐसा सब क्यों पूछ रहे हैं। बाद में उन्हें इसके बारे में पता चला, जिस पर उन्हें सफाई देनी पड़ी कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।’
‘राम तेरी गंगा मैली’ से सुर्खियों में आ गई थी मंदाकिनी
फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ की अपार सफलता और इसके म्युजिक ने रातों रात मंदाकिनी को सुर्खियों में लाकर खड़ा कर दिया था। इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर में बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के बोल्ड सीन्स ने भी तहलका मचा दिया था। उनके दो सीन जिसमें से एक सीन में जब वो ब्रेस्टफीडिंग करवाती नजर आ रही हैं, और दुसरे में वो जब झरने पर नहाती दिख रही हैं बवाल ही मचा दिया था। आपको बता दें कि जिस झरने पर वो नहा रही थीं उस झरने का नाम ही उनके नाम पर पड़ गया।
मंदाकिनी की पर्सनल लाइफ
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ काफी प्राइवेट रही है। उन्होंने एक पूर्व बौद्ध मॉन्क, डॉ काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी जिनसे उनके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी। अपने पति से मुलाकात के बारे में एक्ट्रेस बताती है कि वो कभी पहाड़ों पर नहीं गई थी और जब वो गई तो उनकी मुलाकात डॉ काग्युर टी से हुई। मुलाकात के बाद ही उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया था।
पहले नहीं आती थी पति को हिंदी
मंदाकिनी आगे बताती है कि उनके पति को हिंदी नहीं आती थी, लेकिन शादी से पहले ही उन्होंने हिंदी सीख ली थी। आपको बताते चलें कि एक्ट्रेस को आखिरी बार 1996 में गोविंदा के साथ फिल्म जोरदार में देखा गया था।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines