हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऐश्वर्या ने घर छोड़ा या तोड़ा? जैसी खबरों के बीच बच्चन परिवार ने ये 'बम' फोड़ा

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
instagram

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan: बी-टाउन से हाल ही में खबर आई कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai Bachchan) बच्चन परिवार से अलग हो गई है। टाइम्स नाउ ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दावा किया कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अलग हो गए हैं।

इस बीच एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा बच्चन परिवार एक साथ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- एक्शन, प्लानिंग और स्ट्रेटजी से भरी है Freelancer 2, पढ़ें सीरीज का रिव्यू

विज्ञापन

अलग होने की खबरों के बीच बच्चन परिवार एक साथ आया नजर

सोशल मीडिया पर मानव मंगलानी द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय मुंबई में धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे पर अपने ससुर (अमिताभ बच्चन) और पति अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई। वीडियो में पूरा परिवार साथ में बेहद खुश लग रहा है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलगाव को लेकर कई तरह की रूमर्स सामने आ रही है, लेकिन अभी तक बच्चन परिवार की तरफ से इसे लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या ने अमिताभ को अनफॉलो कर दिया

बीते कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि ऐश्वर्या राय ने अपने ससुर अमिताभ (Amitabh Bachchan) को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं, अब खबर आई कि ऐश्वर्या अपने ससुराल से भी अलग हो गई है। इस बीच मानव मंगलानी द्वारा शेयर किया गया वीडियो इन खबरों को झूठा साबित करता है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर यूजर्स भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने मानव मंगलानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाई ये तलाक की अफवाह उड़ाना बंद करो अब। दूसरे यूजर ने लिखा कि लोगों का मुंह बंद। तीसरे यूजर ने लिखा कि हां अब लगरा है कि साथ है दोनों..मैं चाहता हूं कि हमेशा साथ रहे। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola