Man Found Dead During Pushpa 2 Screening: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रायदुर्गम शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के पैलेस सिनेमा थिएटर में ‘पुष्पा 2’ फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ये घटना उस वक्त हुई जब दर्शक फिल्म का आनंद ले रहे थे। इस दौरान जैसे ही थिएटर में लोगों को इस बात का पता चला तो हलचल पैदा हो गई। वहीं स्थानीय लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई जब थिएटर प्रबंधन ने मृतक की मौत के बावजूद फिल्म को दिखाना जारी रखा।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल मंगलवाल देर शाम इस घटना की जानकारी सामने आई है। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के एक थिएटर में एक शख्स फिल्म देखने पहुंचा था। मृतक की पहचान मध्यानप्पा के रूप में हुई है, जो उडेगोलम गांव के रहने वाले थे और एक मजदूर थे। उनका परिवार चार बच्चों का था। बताया जा रहा है कि वो फिल्म देखने के लिए थिएटर आए थे और शराब के नशे में थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के दौरान और शराब पी ली, जिसके बाद उन्हें मृत पाया गया। ये घटना शाम 6 बजे के करीब हुई, जब वहां के कर्मियों ने उन्हें मृत अवस्था में देखा।
मौत के बाद भी चलती रही फिल्म
रायदुर्गम के उप पुलिस अधीक्षक रवि बाबू ने बताया कि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि उनकी मौत कब हुई, लेकिन जब परिजन घटना की जानकारी पाकर थिएटर पहुंचे तो शख्स की मौत हो चुकी थी। मृतक का शव वहां पड़ा हुआ था और फिल्म बिना किसी रुकावट के चलती रही। इस घटना को देखकर परिवारवालों का भी गुस्सा देखने को मिला और वो थिएटर कर्मचारियों से भिड़ गए। इसके बाद पुलिस को बीच में आना पड़ा करना पड़ा और स्क्रीनिंग को तुरंत रोकना पड़ा।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने थिएटर प्रबंधन की आलोचना की, जो फिल्म को रोकने के बजाय उसकी स्क्रीनिंग जारी रखे हुए था। घटना के मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।
फिल्म स्टैंपेड का मामला
ये घटना उस वक्त सामने आई है, जब ‘पुष्पा 2’ फिल्म को लेकर पहले ही विवाद खड़ा हो चुका था। 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी, जब अभिनेता अल्लू अर्जुन के अनाउंसमेंट से पहले ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका 13 वर्षीय बेटा घायल हो गया था। पुलिस ने इस घटना के लिए अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर भी मामले दर्ज किए थे, क्योंकि वहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। इसके बाद अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया था और घायल बच्चे का इलाज कराने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: नए टाइम गॉड बने Rajat Dalal, आखिर कौन है घर का असली मास्टरमाइंड?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines