Urfi Javed: बिग बॉस फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) को आए दिन अपने अजीबो-गरीब कपड़े के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एक बार तो ऐसा भी हुआ है जब उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां भी दी गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने खुद पुलिस और मीडिया को दी थी।
वहीं अब मुंबई पुलिस ने धमकी देने के अपराध में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स की पहचान नवीन गिरी के रूप में हुई है। इसे पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है।
इन धारा के साथ गिरफ्तार हुआ नवीन
मुंबई पुलिस ने इस शख्स को आईपीसी की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 354 (डी) (पीछा करना), 509, 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद गोरेगांव पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। नवीन ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद को व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर धमकी दी थी, जिसमें उसने उर्फी का रेप और मर्डर करने की धमकी दी थी।
उर्फी को लेकर चेतन भगत ने कही ये बात
इससे पहले लेखक चेतन भगत ने उर्फी जावेद के कपड़ो को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘युवाओं, खासकर लड़कों के लिए फोन एक बड़ा ध्यान भंग करने वाला रहा है, जो घंटों बस इंस्टाग्राम रील्स देखते रहते हैं। हर कोई जानता है कि उर्फी जावेद कौन है। आप उसकी तस्वीरों का क्या करते हैं? क्या यह आपकी परीक्षा में आ रही है या आप नौकरी के लिए जाएंगे।” इंटरव्यूअर को क्या बताएंगे कि आप उसके सभी आउटफिट को जानते हैं?’
उन्होंने आगे कहा, ‘एक तरफ एक युवा है जो कारगिल में हमारे देश की रक्षा कर रहा है और दूसरी तरफ एक और युवा है जो अपने कंबलों में छिपे उर्फी जावेद की तस्वीरों को देख रहा है।’
चेतन भगत को उर्फी ने दिया करारा जवाब
इसके बाद उर्फी ने भी इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि, उनके जैसे पुरुष हमेशा अपनी कमियों को स्वीकार करने के बजाय महिलाओं को दोष देते हैं। बलात्कार की संस्कृति को बढ़ावा देना बंद करें। पुरुषों के व्यवहार के लिए महिलाओं के कपड़ों को दोष देना 80 के दशक के मिस्टर चेतन भगत की तरह है।’
इन शो में आ चुकी हैं नजर
उर्फी ने 2016 में ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’ में काम किया था। उन्होंने ‘चंद्र नंदिनी’ में छाया और ‘मेरी दुर्गा’ में आरती की भूमिका निभाई थी। वह ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ में भी भाग लिया था। उर्फी जावेद को आखिरी बार रियलिटी टीवी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 14’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
11 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
12 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
14 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
17 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines