हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या है 2000 का वो ड्रग केस? जिसमें फंसी Mamta Kulkarni, अब 25 साल बाद आईं इंडिया

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इस वक्त इंडिया में हैं। जी हां, एक्ट्रेस 25 साल बाद वापस भारत लौटी है। इंडिया आते ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और एक वीडियो भी शेयर किया।

विज्ञापन
Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों खूब लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में इंडिया वापस आई हैं। जी हां, ममता कुलकर्णी 25 साल बाद इंडिया लौटी हैं। एक्ट्रेस के वापस आते ही पुरानी कई चीजें सिर्फ से चर्चा में आ गई हैं। साथ ही दो हजार का वो ड्रग्स केस भी सुर्खियों में है, जिसमें एक्ट्रेस का नाम फंसा था।

क्या है दो हजार करोड़ का ड्रग केस?

दरअसल, साल 2024 की शुरू में ही बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग्स केस में ममता के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द किया था। न्यायमूर्ति भारती डांगरे और मंजूषा देशपांडे की खंडपीठ ने ममता के खिलाफ सबूतों के अभाव का हवाला दिया था और उनके खिलाफ मामला खारिज कर दिया था। बता दें कि साल 2016 अप्रैल में ठाणे पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं की तस्करी से शुरू हुआ था।

पुलिस ने पकड़ा जखिरा

इस मामले में जब एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 80 लाख रुपये की कीमत वाली इफेड्रिन ले जा रहे दो वाहनों को पकड़ा था। बता दें कि ये सारा जखीरा महाराष्ट्र के सोलापुर की एक फैक्ट्री में मिला था। इसको एवन लाइफ साइंसेज लिमिटेड द्वारा ओपरेट किया जाता था। कथित तौर पर ये कंपनी ममता के पति विक्की गोस्वामी द्वारा नियंत्रित है। हालांकि अब ममता ने खुलासा किया है कि वो सिंगल हैं और उन्होंने विक्की से शादी नहीं की है।

पुलिस ने एक्ट्रेस को बनाया मुख्य आरोपी

बता दें कि इस मामले को लेकर ही पुलिस ने ममता पर भी आरोप लगाया था। इस मामले में ही पुलिस ने छापेमारी कर सोलापुर में एवन लाइफसाइंसेज लिमिटेड फैक्ट्री से 2,000 करोड़ रुपये की कीमत का 18,000 किलोग्राम एफेड्रिन भी जब्त किया था। इतना ही नहीं बल्कि पुलिस ने इस मामले में एक्ट्रेस को मुख्य आरोपी बनाया था।

कोई सबूत नहीं

साथ ही पुलिस ने आरोप लगाया था कि ममता अवैध गतिविधियों में शामिल थीं। इसके बाद साल 2018 में ममता ने अपने खिलाफ चल रहे इस केस में आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय का रास्ता अपनाया था। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि वो बिल्कुल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। बता दें कि अब ममता वापस इंडिया आ गई हैं और उन्होंने खुलासा किया है कि वो सिंगल हैं।

यह भी पढ़ें- Ali Abbas Zafar पर FIR क्यों? Bade Miyan Chote Miyan के डायरेक्टर पर किसने जड़े आरोप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें