Mamta Kulkarni on dawood ibrahim: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ के विवादों को लेकर चर्चा में रही हैं. 1990s के दौर में उनका नाम अक्सर अंडरवर्ल्ड के साथ जुड़ता रहा है. ऐसे में अब छठ के मौके पर एक्ट्रेस का एक विवादित बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने दाऊद इब्राहिम को लेकर बयान दिया था कि वह आतंकवादी नहीं है और ना ही उसने एंटी नेशनल कोई काम किया है. अब बढ़ते विवादों के बीच अभिनेत्री ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है और अब यू-टर्न लेते हुए उन्होंने दाऊद को आतंकवादी ठहराया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
दरअसल, दाऊद इब्राहिम को लेकर दिए विवादित के बाद मामता कुलकर्णी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं. लोग उन्हें भला-बुरा कहने लगे. उनके बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर सफाई दी. साथ ही उन्होंने कथित रिश्ते पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उनका कहना है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. पूर्व अभिनेत्री ने बताया कि वह दाऊद इब्राहिम नहीं बल्कि विक्की गोस्वामी के बारे में बात कर रही थीं, जिसके साथ उनका नाम जुड़ा था.
यह भी पढ़ें: ‘दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं’, ममता कुलकर्णी का विवादित बयान, कहा- ‘कोई बम ब्लास्ट नहीं किया’
ममता कुलकर्णी ने वीडियो जारी कर दी सफाई
वीडियो जारी कर ममता कुलकर्णी ने कहा कि उनका दाऊद इब्राहिम से कोई संबंध नहीं है. वह उससे कभी मिली तक नहीं हैं. इसके साथ ही अंडरवर्ल्ड से अपने कथित रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा कि उनका नाम विक्की गोस्वामी से जुड़ा था, जिसने कभी एंटी नेशनल काम नहीं किया. ममता ने कहा कि अब वह उन्हें भी अपने जीवन से पूरी तरह अलग कर चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: ‘एक का नाम जरूर था लेकिन…’, अंडरवर्ल्ड संग कथित रिश्ते पर ममता कुलकर्णी ने तोड़ी चुप्पी
दाऊद आतंकवादी था और हमेशा रहेगा- ममता कुलकर्णी
ममता ने आगे दाऊद इब्राहिम को आतंकवादी ना कहे जाने वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह एक आतंकवादी था और हमेशा रहेगा. अब उनका इस तरह से अपने बयान से यू-टर्न लेना काफी चर्चा में हैं. उन्होंने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि उनका देशविरोधी व्यक्ति से कोई रिश्ता नहीं है.
ममता कुलकर्णी का वीडियो
आपको बता दें कि एक्ट्रेस बीते दिन ही गोरखपुर गई थीं, जहां पर उन्होंने छठ पर्व के मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी. इस दौरान ही उनसे अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन और दाऊद इब्राहिम को लेकर सवाल किया गया था. तब उन्होंने कहा था कि दाऊद इब्राहिम आतंकवादी नहीं है. उनकी इस दौरान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल रही.
यह भी पढ़ें: ‘कुर्सी की पेटी नहीं, सब खुल्ला छोड़ दो’, ‘किंग’ पर बोले शाहरुख खान, लड़की को भी इंप्रेस करने के दिए टिप्स
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines