Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जबसे इंडिया आई हैं, तबसे ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ममता का महाकुंभ 2025 में देखा गया, जहां पर उन्हें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि दी गई। हालांकि, अखाड़े ने ममता को इस पद से हटा दिया था, जिसकी वजह से वो चर्चा में रही थीं। इस बीच ममता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुद कहा है कि वो महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दे रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें 2 लाख रुपसे किसने दिए थे। आइए जानते हैं…
ममता कुलकर्णी ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, ममता कुलकर्णी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि आज उनके महामंडलेश्वर बनने से जिन्हें आपत्ति हुई, वे उनके बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहती हैं। जब 2 लाख मांगे गए थे, तब महामंडलेश्वर जय अम्बानंद गिरि ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अपने जेब से निकालकर 2 लाख रुपये दिए थे।
25 साल से साध्वी
इस वीडियो में ममता कह रही हैं कि मैं महामंडलेश्वर यमाई ममता नंदगिरी इस पद से इस्तीफा दे रही हूं। आज किन्नर अखाड़े या दोनों अखाड़ों के बीच मुझे लेकर, महामंडलेश्वर की उपाधि घोषित करने को लेकर जो परेशानी हो रही हैं। मैं एक साध्वी थी 25 साल से और मैं साध्वी ही रहूंगी। ये महामंडलेश्वर का जो सम्मान मुझे दिया गया था, तो वो एक प्रकार का वो सम्मान होता है, जिसने 25 साल स्वीमिंग किया हो।
मैं अपने-आप गायब रही- ममता
ममता ने आगे कहा कि उसको महामंडलेश्वर ये कहना है कि आज के बाद तुम जो बच्चे आएंगे, उनको ज्ञान देती जाओ, इसलिए वो पदवी होती है, लेकिन ये कुछ लोगों के लिए आपत्तिजनक हो गया। ममता ने कहा कि जिसने 25 साल तक तप किया, बॉलीवुड के 25 साल मैंने छोड़े, मैं अपने-आप गायब रही, वरना मेकअप से बॉलीवुड से इतना दूर कौन रहता है?
लोगों का रिएक्शन है कि मैं ये क्यों करती हूं
ममता ने आगे कहा कि मेरी बहुत सारी चीजों को लेकर लोगों का रिएक्शन है कि मैं ये क्यों करती हूं, वो क्यों करती हूं। ममता ने कहा कि नारायण तो सब संपन्न है, वो सब प्रकार के गहने पहनकर, महायोगी हैं। ममता ने कहा कि मैंने देखा कि मेरे महामंडलेश्वर होने से बहुत सारे लोगों को परेशानी हो गई। चाहे वो शंकराचार्य हो या कौन हो? कोई कहता है कि ये जो दो किन्नर अखाड़े हैं इनके बीच बेचारी ममता फंस गईं।
मैंने 25 साल घोर तपस्या की
ममता ने कहा कि इन सब चीजों को देखकर मैं अब ये कहती हूं कि मेरे जो गुरु हैं, जिनके सानिध्य में मैंने 25 साल घोर तपस्या की है, उनका नाम है श्री चैतन्य गगनगिरी महाराज, उनकी बराबरी में मुझे कोई दिखता भी नहीं है। सब अंहकारी लोग हैं। एक-दूसरे से झगड़ रहे हैं। मेरे गुरू तो बहुत ऊंचे हैं और उनके सानिध्य में मैंने 25 साल तप किया है।
मुझे किसी मान सरोवर या हिमालय…
मुझे किसी कैलाश में जाने की जरुरत नहीं, मुझे किसी मान सरोवर या हिमालय में जाने की जरूरत नहीं। सब ब्रह्मांड मेरे सामने है। 25 साल से मैंने उनकी घोर तपस्या की है, लेकिन आज जिन लोगों को मेरे महामंडलेश्वर होने से परेशानी है, मैं उनके बारे में कम बोलूं तो बेहतर रहेगा। ममता ने इसके आगे क्या कहा उसके लिए आप एक्ट्रेस के वीडियो को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘फैंसी फोटो शेयर करती हैं…’, कैंसर से जूझ रहीं Hina Khan पर Rozlyn Khan ने फिर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
9 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
10 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
11 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
13 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
14 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
14 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
15 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines