हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड छोड़ साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी, 90 के दशक की थीं सबसे विवादित एक्ट्रेस

विज्ञापन
Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni: 90 के दशक का एक सबसे चमकता हुआ सितारा थी एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी। उनकी पूरी लाइफ किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

ममता कुलकर्णी का नाम अपने दौर की चर्चित एक्ट्रेसेस में शुमार होता था और उन्होंने शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत अक्षय कुमार तक के साथ काम किया था।

चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं ममता कुलकर्णी

ममता की चर्चित फिल्मों में ‘बाजी’, ‘नसीब’, ‘करण अर्जुन’ और ‘आशिक आवारा’ आदि शामिल थीं। ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि एक्ट्रेस के फैन्स को भी यह विश्वास होने लगा था कि आने वाले समय में ममता बॉलीवुड में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली हैं।

विज्ञापन

हालांकि, ममता की किस्मत में कुछ और ही लिखा हुआ था। असल में एक ओर ममता के करियर का ग्राफ ऊपर उठ रहा था वहीं, दूसरी ओर उनसे जुड़ी कंट्रोवर्सीज की भी खूब चर्चा हो रही थी।

इसलिए सुर्खियों में रही ममता

उस जमाने में ममता कुलकर्णी ने एक मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। वहीं, जब-तब एक्ट्रेस का नाम अंडरवर्ल्ड के साथ उनके कनेक्शन के चलते भी खूब सुर्खियों में आया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममता को फिल्मों में लेने के लिए तब अंडरवर्ल्ड द्वारा फिल्ममेकर्स को खुलेआम धमकाया तक जाता था।

विज्ञापन

साल 2002 में की शादी 

इन सबके बीच ममता ने साल 2002 में ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी। विक्की से शादी के बाद ममता ने बॉलीवुड से किनारा कर लिया था और पति के साथ केन्या में सैटल हो गईं थीं। हालांकि, ममता उस समय एक बार फिर चर्चाओं में आईं जब पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का खुलासा किया था, जिसमें एक्ट्रेस के पति विक्की गोस्वामी का नाम भी सामने आया था।

साध्वी बन चुकी हैं ममता

खुद के किसी ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने की खबरों को सिरे से नकार चुकीं ममता की लाइफ पर एक ऑटोबायोग्राफी ‘ऑटोबायोग्राफी बाय योगिनी’ भी लिखी जा चुकी है। ममता ने कुछ ही दिन पहले दुनिया को बताया कि अब वे एक साध्वी बन चुकी हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola