Mamta Kulkarni News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने हाल ही में महामंडलेश्वर बनकर सभी को ही हैरान कर दिया। हालांकि विवाद होने के बाद उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा फैसला लिया और क्या वो फिल्मी जगत में फिर से वापसी करेंगी। इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में इस मामले पर ममता ने क्या कुछ कहा, चलिए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड में वापसी पर क्या बोलीं ममता?
ममता कुलकर्णी से जब पूछा गया कि क्या वो फिर से बॉलीवुड में वापसी करेंगी, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो अब दूध से देसी घी बन चुकी हैं, इसलिए वापस से दूध नहीं बन सकतीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देसी घी बनने के बाद वापस दूध नहीं बना जा सकता, ठीक उसी तरह उनका फैसला भी अब बदला नहीं जा सकता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं कभी भी अब फिल्मों में वापस नहीं आऊंगी।
ममता ने दिए 10 करोड़ रुपये?
इस दौरान ममता से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इसके लिए 10 करोड़ रुपये की राशि दी है तो इस पर ममता ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने महामंडलेश्वर बनने के लिए किन्नर अखाड़े के प्रमुख को 10 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि ’10 करोड़ रुपये तो दूर, मेरे पास 1 करोड़ रुपये भी नहीं हैं। मेरे बैंक खाते तक फ्रीज हो चुके हैं। जब मुझे महामंडलेश्वर बनाया गया, तो मुझे अपने गुरु को दक्षिणा देने के लिए 2 लाख रुपये उधार लेने पड़े थे।’
ममता ने किया आर्थिक तंगी का जिक्र
पूर्व फिल्म अभिनेत्री ने ये भी बताया कि उनके तीन अपार्टमेंट बेहद खराब स्थिति में हैं और उनमें दीमक लग चुकी है, क्योंकि उन्हें पिछले 23 सालों से खोला ही नहीं गया है। ममता ने आगे कहा, ‘जो वित्तीय संकट मैं झेल रही हूं, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।’
ममता ने ये भी आरोप लगाया कि जिस सीबीआई अधिकारी ने जानबूझकर उनका नाम इस मामले में घसीटा था, वो कमिश्नर बनना चाहता था, लेकिन बाद में उसे अपमानजनक तरीके से पद से हटा दिया गया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें: Naagin फिर फैलाएगी अपना जहर, Ekta Kapoor इस बार किसे देंगी चांस?
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
30 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines